दादी मां का नुस्खा: बेसन और हल्दी
Dadi ma ka Nushka: आजकल लोग चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो लेजर ट्रीटमेंट या पीलिंग का सहारा भी लेते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि कई घरेलू उपाय भी दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। पुराने समय में दादी मां के नुस्खों से ही लोग दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाकर खूबसूरत-बेदाग स्किन पाते थे। हालांकि, आज भी कई लोग दादी-नानी के नुस्खों से दमकती स्किन पाना चाहते हैं। दादी के नुस्खों में 2 सबसे खास चीजें हैं- बेसन और हल्दी। जी हां, दादी हमेशा यही बताती है कि वह अपने जमाने में त्वचा का निखार बढ़ाने, रंगत में सुधार करने और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया करती थीं। दादी मां का यह नुस्खा दाग-धब्बों को कम करने में बेहद असरदार होता है। इसलिए अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप दादी मां के इस नुस्खे को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं बेसन और हल्दी से दाग-धब्बे कैसे हटाएं? चेहरे पर बेसन और हल्दी लगाने के फायदे क्या हैं?