शरीफा के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे
Custard Apple Leaves Kadha Benefits : सर्दियों के सीजन में मार्केट में कई तरह के फल आसानी से मिल जाते हैं, जिसमें शरीफा भी शामिल है। शरीफा को कई लोग सीताफल, कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जानते हैं। यह फल स्वाद में काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है। वहीं, सेहत के लिहाज से भी शरीफा काफी हेल्दी माना जाता है। हम में से अधिकतर लोग शरीफा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं शरीफा के पत्तों का प्रयोग करना भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। जी हां, शरीफा के पत्तों से तैयार काढ़ा पीने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है, बल्कि यह स्किन, हार्ट डिजीज, बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। इस लेख में हम आपको शरीफा के पत्तों का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-