कोरोना के नये स्ट्रेन के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसी होनी चाहिए डायट, ज़रूर करें इन 5 चीज़ों का सेवन

कुछ नयी स्टडीज़ में कहा गया है कि केवल विटामिन सी या ज़िंक से रोग-प्रतिरोधक शक्ति नहीं बढ़ सकती। इसीलिए आपको नये स्ट्रेन से खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज़्यादा पौष्टिक औऱ हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। (Covid New Strain and Immunity)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 24, 2021 8:01 AM IST

1/6

Tips To Prevent Covid Symptoms

Covid New Strain and Immunity: कोविड-19 के नये स्ट्रेन्स के सामने आने की ख़बरें दिन-ब- दिन आ रही हैं। वहीं ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि कोरोना वायरस के हजारों नये स्ट्रेन हमारे देश में भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा फिर से मंडराने लगा है। ऐसे में लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा भी विशेष रूप से लोगों को सावधान और सुरक्षित रहने के प्रयास करने के लिए कहा गया है।

2/6

Lemon For Skin

ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए केवल विटामिन सी या ज़िंक ही नहीं बल्कि, अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खुराक खाने की भी सलाह दी जा रही है। क्योंकि कुछ स्टडीज़ का दावा है कि केवल विटामिन सी या ज़िंक के सप्लीमेंट्स लेने या इनसे भरपूर फूड्स का सेवन करने से कोई फायदा नहीं होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे में कोरोना के नये स्ट्रेन के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको कुछ विशेष चीज़ों का सेवन करना चाहिए। (Covid New Strain and Immunity boosting diet) Also Read - किडनी डायलिसिस में क्या होता है? क्या डायलिसिस कराना ट्रांसप्लांट से बेहतर विकल्प है?

3/6

Green-tea

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी का करें सेवन- आमतौर पर वेट लॉस और डायजेशन के लिए पी जाने वाली ग्रीन टी (Green Tea) आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। एक नये रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है। ग्रीन टी में मौजूद मुख्य एंटीऑक्सीडेंट इजीसीजी (Epigallocatechin gallate) रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। (Covid New Strain and Immunity)

4/6

लहसुन- भारत के घर-घर में कई बीमारियों के नुस्खे तैयार करते समय उसमें लहसुन मिलाया जाता है। लहसुन से स्किन और बॉडी की हेल्दी बनती है। साथ ही लहसुन (Garlic Health Benefits) के सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। दरअसल, लहसुन एलिसिन नामक कम्पाउंड का स्रोत है, जो रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। साथ ही इसके एंटीबैक्टेरियल और एंटीवायरल तत्व भी संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखते हैं। (Covid New Strain and Immunity) Also Read - Overthinking से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जानें ज्यादा सोचना कैसे बंद करें

5/6

Broccoli-rice Hindi

ब्रोकली- इस पौष्टिक सब्ज़ी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व जैसे विटामिन-ए, मैग्नीशियम,विटामिन सी, फास्फोरस, ज़िंक, आयरन और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसीलिए, ब्रोकली का सेवन मौसमी बीमारियों और विभिन्न प्रकार के संक्रमण से लड़ने में शरीर की क्षमता बढ़ाता है। (Broccoli Health Benefits)

6/6

Dark-chocolate

डार्क चॉकलेट- इसमें, एंटीऑक्सीडेंटस और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। जो, शरीर में सूजन और दर्द से जुड़ी तकलीफों से राहत दिलाते हैं। साथ ही डार्क चॉकलेट को मूड बूस्टर और वेट लॉस फूड (Weight Loss Food) के तौर पर खाया जाता है। लेकिन, एक नयी रिसर्च में यह दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होने के कारण कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। (Health Benefits of Dark Chocolate) Also Read - जोड़ों के दर्द से राहत पाने का एक स्मार्ट तरीका क्या हो सकता है और कब जरूरी हो जाती है सर्जरी?