Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स

एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगस्त महीने के आसपास भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आएगी। इस थर्ड वेव में छोटे बच्चों के लिए संक्रमण का खतरा बहुत अधिक है। जानें इस दौरान बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। ( Corona Third Wave and Children)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 10, 2021, 3:22 PM

Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स photo icon1/6

कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाएं ऐेसे!

Corona Third Wave and Children: भारत इस दौरान कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच है। कुछ दिनों बाद ही सेकेंड वेव के पीक पर पहुंचने की आशंका जतायी गयी है। वहीं, कुछ सप्ताह बाद भारत में कोरोना वायरस की थर्ड वेव यानि तीसरी लहर आने की भी भविष्यवाणी की गयी है। तीसरी लहर की घोषणा के साथ ही लोगों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए चेताया गया है क्योंकि, थर्ड वेव को बच्चों के लिए अधिक खतरनाक माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तीसरी लहर के दौरान बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बहुत अधिक है। (Corona Third Wave and Children in Hindi)

Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स photo icon3/6

थर्ड वेव में बच्चों का रखना होगा ख्याल

लेकिन वहीं, दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स यह सुझाव देते हैं कि वैक्सीन उपलब्ध ना होने और कोविड संक्रमण का खतरा अधिक होने के कारण बच्चों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान भी भारत में कई बच्चों में संक्रमण के लक्षण देखे गए। साल 2020 में अमेरिका जैसे बड़े देशों में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में बहुत –से बच्चे आ गए थे। वहीं, भारत में भी बच्चों के लिए इंफेक्शन का ख़तरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स बच्चों को इस संक्रमण से बचाए रखने के लिए कुछ खास एहतियात बरतने की सलाह देते हैं।

Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स photo icon4/6

इम्यूनिटी बूस्ट करें

कमज़ोर इम्यूनिटी ही कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का ख़तरा बढ़ाती है। इसीलिए कोरोना के खिलाफ अपने बच्चों की इम्यूनिटी मज़बूत करें। उन्हें, मल्टीविटामिन की खुराक डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दे सकते हैं। इसी तरह नैचुरल सोर्सेस की मदद से भी विटामिन सी, विटामिन डी और ज़िंक जैसे पोषक तत्वों की डेली ज़रूरत पूरी की जा सकती है। ये सभी उपाय आपके बच्चों को अंदर से मज़बूत बनाएंगे, और संक्रमण से उन्हें सुरक्षित रखेंगे। (Immunity boosting tips for kids amid pandemic) Also Read - FIFA World Cup 2026: मैच से पहले क्या खाते हैं फुटबॉल खिलाड़ी? जानिए उनकी फिटनेस का सीक्रेट

Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स photo icon5/6

हेल्दी डायट खिलाएं

इम्यूनिटी बूस्ट करने और संक्रमण से बचाने के लिए इस बात का पूरा ख्याल रखें कि बच्चा हेल्दी डायट ले। उसे मौसमी फल और पौष्टिक सब्जियों के अलावा, अंडे, दूध और फ्रूट जूस भी दें। बच्चे को भूखा ना रहने दें। जैसा कि बच्चे खेल-कूद में अक्सर खाना भूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें समय-समय पर नाश्ता और खाना खाने के बारे में याद दिलाते रहें। बहुत अधिक मीठी, शुगरी चीज़ें खाने से रोकें। इसी तरह जंक फूड और अनहेल्दी फूड्स खाने से भी परहेज करें।

Third Wave and Children: थर्ड वेव में बच्चों को है संक्रमण का ख़तरा ज्यादा, उनकी सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स photo icon6/6

बच्चों को सिखाएं पोषण का महत्व

बहुत से बच्चों को आनाकानी करने की आदत होती है। जिसकी वजह से वे ठीक से खाना नहीं खाते और कमज़ोर हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कमज़ोर या कुपोषित बच्चों की कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने की संभावना भी बहुत अधिक है। ऐसे में बच्चों को पोषक तत्वों के बारे में बताएं, भोजन से जुड़ा ज्ञान और पोषक तत्वों की अहमियत समझाएं।  Also Read - शरीर को ठंडा रखता है ये प्राणायाम, रोज सुबह करने से मिलेगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source