ठंडी तासीर वाली सब्जी कौन सी हैं? - Body Cooling Vegetables In Hindi
Cooling Vegetables For Summers: गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि अनहेल्दी खानपान और अधिक गर्म चीजों का सेवन करने से आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। वैसे तो इस मौसम में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए शेक, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन यदि आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, जिससे आपको भरपूर ऊर्जा भी मिले तो आप ठंडी तासीर वाली सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। जी हां गर्मियों के मौसम में आने वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, पालक और खीरा की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को अधिक समय तक ठंडा रखने में भी मदद करती है। गर्मियों के दिनों में इन सब्जियों का सेवन करने से आपको गर्मी भी कम लगती है और आपका शरीर भी हाइड्रेट रहता है। तो आइए, , डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
