इन पौधों से घर की हवा को रखें ठंडा और फ्रेश (Which Plants Reduce Temperature)
Beat the heat With Plants : बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होने की संभावना होती है। मुख्य रूप से इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर, बॉडी का टेप्रेचर काफी ज्यादा होना, स्किन डिजीज और बालों से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में गर्मी को लंबे समय तक नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है। कोशिश करें कि इस गर्मी से बचने के लिए आसपास के वातावरण को ठंडा रखें, इसके लिए आपको घंटों एसी चलाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर के अंदर कुछ पौधों को लगाकर भी आप आसपास के वातारण को ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जिससे आसपास के वातावरण को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।