ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट चबाएं ये पत्ते
Leaves To Control Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी आंखों, किडनी, नर्वस सिस्टम और दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों, हेल्दी खानपान और सही लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ प्राकृतिक उपाय भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद कारगर हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पत्तों का सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कुछ ऐसे पत्तों के बारे में, जिन्हें सुबह खाली पेट चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।