hamburger icon
A
Read in English

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या

वैसे तो डायबिटीज (Diabetes) होने के कई कारण होते हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण मीठे का अधिक सेवन माना जाता है। मीठे का ज्यादा सेवन से न सिर्फ मधुमेह का खतरा बढ़ता है बल्कि मोटापा (Obesity), हार्ट डिज़ीज (Heart Diseases) और अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated: December 21, 2020, 6:02 PM

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या photo icon1/5

1

मीठे के नेचुरल स्त्रोत- डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो लगभग 77 मिलियन लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। जब कोई व्यक्ति इस गंभीर रोग का शिकार होता है तो उसे कार्डियक डिज़ीज और ब्लड प्रेशर से साथ ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वैसे तो डायबिटीज होने के कई कारण होते हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण मीठे का अधिक सेवन माना जाता है। मीठे का ज्यादा सेवन से न सिर्फ मधुमेह का खतरा बढ़ता है बल्कि मोटापा, हार्ट डिज़ीज और अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपको चीनी को रिप्लेस करने के 4 ऐसे नेचुरल स्त्रोत बता रहे हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या photo icon2/5

2

केले का पेस्ट- केले फाइबर और पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन बी6 और सी का भी जबरदस्त स्त्रोत है। क्योंकि केला स्वाद में बहुत मीठा होता है इसलिए इसका प्रयोग कई स्वीट डिश में किया जाता है। अगर आप चीनी को किसी नेचुरल स्वीटनर के साथ रिप्लेस करना चाहते हैं तो आप केले का पेस्ट चुन सकते हैं। Also Read - मानसून में कौन सी बीमारियां होने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है?

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या photo icon3/5

3

कोकोनट शुगर- नारियल अपने जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। कोकोनट शुगर ऐसा प्राकृतिक स्वीटनर है जो अपनी कम ग्लूकोज सामग्री और खनिजों जैसे आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट आदि से समृद्ध होने के कारण लोकप्रियता प्राप्त किया हुआ है। नारियल दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो इसे और भी बेहतर विकल्प बनाता है।

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या photo icon4/5

5

कच्चा शहद- कच्चा शहद चीनी को रिप्लेस करने का एक ऐसा विकल्प है जिसे आप लगभग हर जगह प्रयोग में जा सकते हैं। यह न केवल एक स्वीटनर है बल्कि विटामिन बी 6, एंजाइम, जिंक, आयरन, कैल्शियम पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, फास्फोरस, नियासिन और राइबोफ्लेविन की अच्छी मात्रा के साथ लैस होता है। सामूहिक रूप से, ये पोषक तत्व गैस्ट्रोइंटेस्टिनल संबंधी मार्ग में मौजूद अच्छे रोगाणुओं को उत्तेजित करने में सक्षम हैं। हालांकि कच्चे शहद का प्रयोग करते वक्त आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि यह पूरी तरह से नेचुरल हो। Also Read - मानसून में अदरक का पानी पीने से क्या होता है?

मीठे स्वाद के लिए चीनी नहीं ​बल्कि इन 4 चीजों का करें सेवन, नहीं होगी डायबिटीज और मोटापे की समस्या photo icon5/5

Dates

डेट्स या खजूर- खजूर प्राचीन काल से ही सबका पसंदीदा स्वीटनर बना हुआ है। डेट्स में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज और आयरन होता है। खजूर का सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, और कार्बोहाइड्रेट, वसा व प्रोटीन के अवशोषण में मदद करता है। खजूर स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है और आसानी से पचने योग्य होता है। खजूर का सेवन आप फीकी चाय के साथ आसानी से कर सकते हैं।