गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं

बड़ों की तुलना में गर्मियों में बच्चों को बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। आइए जानते हैं वो कौन सी बीमारियां हैं जो गर्मियों में बच्चों को परेशानी कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 2, 2026, 11:26 AM

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon1/6

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें

गर्मियों का मौसम होने का मतलब बच्चों के लिए है मस्ती, छुट्टियां, खेल- कूद और ढेर सारा फन। गर्मियों का मौसम बच्चों के लिए जितना मजेदार होता है, उतना ही जोखिम भरा भी। तेज धूप, बढ़ता तापमान, दूषित पानी और खानपान की गलत आदतों के कारण गर्मियों में बच्चे जल्दी बीमार पड़ते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वयस्कों की तुलना में बच्चों का शरीर ज्यादा संवेदनशील होता है। इसलिए गर्मियों में उनका शरीर ज्यादा तापमान नियंत्रित करने के काबिल नहीं माना जाता है। गर्मियों में बच्चे बीमार न पड़े इसके लिए भारतीय मौसम विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य संस्था समय- समय पर चेतावनी जारी करती है। पिछले दिनों WHO ने ऐसी 5 चीजों की जानकारी दी है, जो बच्चों को बीमार कर सकती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon2/6

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में बच्चों के शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है। ऐसे में बच्चों को अगर पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण बच्चों को गर्मियों में मुंह सूखना, चक्कर आना, पेशाब कम होना और शारीरिक कमजोरी होती है। WHO का कहना है कि बच्चों को डिहाइ़ड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए बार- बार पानी या ORS देना चाहिए। अगर बच्चा 6 महीने से छोटा है तो उसे बार- बार स्तनपान करवाएं। Also Read - क्या बहुत ज्यादा गर्मी का असर हृदय पर पड़ता है? क्या इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है?

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon3/6

हीट स्ट्रोक

गर्मियों में अगर आपका बच्चा लंबे समय तक बाहर धूप में खेलता है, तो इससे उनमें हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो उस स्थिति को हीट स्ट्रोक कहा जाता है। हीट स्ट्रोक के कारण बच्चों को तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी और तेज सांस चलने की परेशानी देखी जाती है। बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए 11 बजे से 4 बजे तक वाली धूप से दूर रखें। गर्मियों में बच्चों को हमेशा हल्के और ढीले कपड़े पहनाएं।

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon4/6

मच्छरों की बीमारी

गर्मियों में तेज धूप, लू के साथ- साथ मच्छरों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुणा ज्यादा हो जाता है। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। जिससे तेज बुखार, शरीर दर्द और कमजोरी देखी जाती है। मच्छरों से जुड़ी बीमारी से बचने के लिए घर के अंदर मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर के अंदर और घर के आसपास किसी भी प्रकार का पानी न जमने दें। मच्छरों से जुड़ी बीमारी से बचाव करने के लिए बच्चों को बिना किसी प्रकार की सुरक्षा के खुले में सुलाएं।  Also Read - ई-सिगरेट क्या होता है? यह सामान्य सिगरेट से कैसे अलग है और कितना Toxic है?

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon5/6

सनबर्न

गर्मियों में तेज धूप और लू के संपर्क में रहने से बच्चों की त्वचा पर भी असर पड़ता है। धूप के कारण सनबर्न की परेशानी होना आम बात है। सनबर्न के कारण त्वचा पर लालपन, खुजली और रैशेज की परेशानी होती है। धूप की वजह से होने वाले सनबर्न से बचाव के लिए टोपी, छाता और हल्के कपड़े पहनाएं। बच्चों को तेज   धूप में बिना सुरक्षा के बाहर न भेजें।

गर्मियों में बच्चों को बीमार कर सकती हैं ये 5 चीजें, WHO ने सुझाया क्या करें और क्या नहीं photo icon6/6

फूड पॉइजनिंग

गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। जो बच्चे घर के बजाय बाहर का खाना खाते हैं या पैकेज्ड वाले ड्रिंक्स पर निर्भर रहते हैं, उनमें फूड पॉइजनिंग की समस्या ज्यादा देखी जाती है। फूड पॉइजनिंग के कारण दस्त, उल्टी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। गर्मियों में बच्चों को इस प्रकार की समस्या से बचाने के लिए ताजा और साफ खाना दें। खाने से पहले और बाद में बच्चों का साबुन और पानी से हाथ धोना जरूरी है। WHO की सलाह को अपनाकर और थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने बच्चों को गर्मियों में स्वस्थ रख सकते हैं। Also Read - क्यों कमजोर हो रहा तेलंगाना का हेल्थ सिस्टम? NFHS-6 के डाटा ने बताया किन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source