Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव

लॉकडाउन में शेविंग करते समय ध्यान रखें कि आप अनजाने में कुछ ऐसी ग़लतियां ना करें, जिससे शेव बिगड़ जाए। ऐसी ही कुछ साधारण ग़लतियों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 24, 2020, 3:19 AM

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon1/6

Shaving-products

Common Shaving Mistakes: एक परफेक्ट शेव (Shaving tips for Men) हर लड़के का दिल खुश कर देती है। लेकिन, कई लोगों को खुद शेविंग नहीं कर पाते, तो वहीं कुछ लोग पूरी तरह सैलोन सर्विस पर ही अपनी शेविंग के लिए निर्भर रहते हैं। लेकिन, जैसा कि लॉकडाउन की वजह से अब सारे पुरुष घरों में ही हैं और खुद शेविंग कर रहे हैं। ऐसे में, ध्यान रखें कि आप शेविंग करते समय अनजाने में कुछ ऐसी ग़लतियां ना करें, जिससे, शेव बिगड़ जाए। ऐसी ही कुछ साधारण ग़लतियों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां। (Common Shaving Mistakes men should avoid in hindi)

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon2/6

Wasing-hands

गर्म पानी का इस्तेमाल ना करना: ठंडे पानी से नहाना स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन, शेविंग करते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें। दरअसल, ठंडे पानी से स्किन पोर्स यानि रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं। जिससे, शेविंग क्रीम स्किन पर ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। (Common Shaving Mistakes in hindi) इसीलिए, शेविंग करते समय गुनुगने पानी का इस्तेमाल करें। इससे, दाढ़ी के आसपास की स्किन कोमल बन जाएगी और आप आसानी से शेव कर पाएंगे। Also Read - नौतपा के दौरान AC का टेम्परेचर कितना रखना चाहिए? जानिए सही तापमान और सावधानियां

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon3/6

Shave

फेस मसाज ना करना: शेविंग करने से पहले अपने चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें। इसके लिए किसी मॉश्चराइज़िंग क्रीम की मदद लें। इससे, स्किन को पोषण मिलेगा और वह ड्राई दिखने की बजाय कोमल और हेल्दी दिखायी देगी।

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon4/6

Shaving-tips

सही दिशा में शेव ना करना : बहुत-से लोग बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में रेज़र चलाते हैं। जिससे, स्किन में खुजली और इरिटेशन होने लगती है। इसीलिए, बालों के उगने की दिशा में ही शेविंग करें। (right way to shave) Also Read - पहली माहवारी: किसी को डर लगा, किसी को शर्म- 4 लड़कियों के अनकहे अनुभव

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon5/6

Moisturizer

मॉश्चराइज़र ना लगाना: बहुत-से पुरुष शेविंग के बाद या तो स्किन को यूं ही छोड़ देते हैं या ऑफ्टर शेव जेल लगाते हैं। लेकिन, यह दोनों ही आदतें आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। आफ्टर शेव जेल में अल्कोहल होता है जिससे स्किन इरिटेट हो सकती है। इसीलिए, शेव करने के बाद स्किन को किसी मॉश्चराइज़िंग क्रीम से चेहरे की मसाज करें। इससे, पोषण और नमी मिलेगी और स्किन को आराम भी मिलेगा। (After Shave Skincare Tip)

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव photo icon6/6

Shaving-kit

ब्लेड जल्दी ना बदलना: बहुत दिनों तक एक ही ब्लेड से शेविंग करने से भी बहुत नुकसान हो सकता है। किसी भी ब्लेड का इस्तेमाल 3-4 बार से अधिक ना करें। इससे, ब्लेड में लगी जंग से स्किन को होने वाले नुकसान से बचने में मदद होती है।  Also Read - गर्मियों में वजाइनल इंफेक्शन क्यों बढ़ता है? VIDEO में डॉक्टर बता रहे हैं इस स्थिति में क्या करें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source