दिल्ली के कई इलाकों का AQI 500 के पार
दिवाली के जश्न में हुई आतिशबाजी से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का हाल ये है कि कई इलाको में AQI 500 के पार पहुंच गया है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वायु प्रदूषण के कारण सिर्फ दिल्ली ही नहीं इसके आसपास के इलाकों के हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर में भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। गौर करने वाली बात ये है कि बाहर के प्रदूषण से लड़ना हम सबके लिए मुश्किल है, लेकिन घर के अंदर आने वाले प्रदूषण को हम रोक सकते हैं।