हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली गलतियां (Mistakes That Increase The Risk Of Heart Attack)
वैसे तो शरीर के सभी अंग जरूरी होते हैं और वे हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए व शारीरिक प्रक्रिया को चलाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन कुछ अंग इतने महत्वपूर्ण होते हैं कि इन्हें बिना रुके जीवन भर लगातार काम करना पड़ता है और उनमें से एक हमारा हार्ट है। हमारा दिल हर मौसम में लगातार काम करता है, लेकिन यह बात भी सच है कि सर्दियों में कई बार उसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। खासतौर पर ऐसा भी तब होता है जब हम कोई न कोई गलती कर देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में थोड़ी जानकारी देने वाले हैं, जो बाद में हमारे हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ठंड के मौसम में की जाने वाली कुछ गलतियाँ ऐसी भी हैं, जिनके कारण स्वस्थ व्यक्तियों में भी हार्ट अटैक जैसी समस्या आने का खतरा बढ़ सकता है और जिन्हें पहले से ही हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं, वे तो काफी खतरे में आ जाते हैं।