नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे
Benefits Of Coconut Oil And Camphor: नारियल का तेल हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा में नमी और निखार को बरकरार रखने में मदद करते हैं। यह बालों को मजबूत और लंबा करने में भी प्रभावी होता है। इसके प्रयोग से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में नारियल तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। नारियल तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जबकि, कपूर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण शरीर से लेकर त्वचा और बालों की परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में –