शरीर में शुगर कंट्रोल करने की दवा की तरह काम करते हैं ये खट्टे फल, डायबिटीज के मरीजों को मिलेगा फायदा

Citrus fruits: डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है और डाइट में कुछ खास प्रकार के फलों को भी शामिल किया जा सकता है। जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले खास खट्टे फलों के बारे में।

Written by Mukesh Sharma | Updated : September 18, 2024 5:41 PM IST

1/6

डायबिटीज के लिए खट्टे फल (Citrus Fruits For Diabetes)

शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कई कारण होते हैं, जो जीवन शैली, आहार और स्वास्थ्य स्थितियों पर निर्भर करते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति को हाइपरग्लाइसेमिया कहा जाता है और इसके कई कारण होते हैं, जैसे प्रसंस्कृत और शुगर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन। सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, सोडा, और जंक फूड में अधिक मात्रा में चीनी और सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो जल्दी से पच जाते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। वहीं जब आहार में फाइबर की कमी होती है, तो शुगर का अवशोषण तेज होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए खट्टे फल (सिट्रस फ्रूट्स) बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा कम होती है और ये फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको पांच खट्टे फल बताएंगे, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

2/6

1. नींबू (Lemon For Diabetes)

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है या अनियंत्रित अवस्था में आ गया है तो नींबू का सेवन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नींबू विटामिन सी और घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाकर शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखता है। Also Read - गर्मियों की बारिश के मौसम में शरीर के लिए बेहद हेल्दी हैं खट्टे फल, जानें किनका सेवन करना ज्यादा जरूरी

3/6

2. संतरा (Orange For Diabetes)

संतरे का सेवन भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए खट्टे फलों की श्रेणी में मुख्य रूप से आता है। संतरे में प्राकृतिक शर्करा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखता है। इसके अलावा, संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

4/6

3. मौसमी (Sweet Lime For Diabetes)

मौसमी भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है क्योंकि यह भी एक खट्टा फल है हालांकि यह खाने में स्वादिष्ट भी होता है जिसका सेवन आप आसानी से कर सकते हैं। मौसमी में मौजूद फाइबर और विटामिन सी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह शरीर में शुगर के धीमे अवशोषण को सुनिश्चित करता है, जिससे शुगर का स्तर स्थिर रहता है। Also Read - बरसात में बार-बार पड़ते हैं बीमार तो आज से खाना-पीना शुरू करें ये 3 फूड्स, बढ़ जाएगी इम्यून पॉवर

5/6

4. अंगूर (Grapefruit For Diabetes)

अंगूर का सेवन भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा, क्योंकि अंगूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने से ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि नहीं होती। यह इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने और वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।

6/6

5. कीवी (Kiwi For Diabetes)

कवि एक स्वादिष्ट फल है जिसका सेवन हाई शुगर से पीड़ित मरीज आसानी से कर सकते हैं। कीवी एक कम शुगर वाला फल है जिसमें विटामिन सी, ई और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। Also Read - Grapefruit: वेट लॉस और डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए खाना चाहिए चकोतरा, जानें ग्रेपफ्रूट खाने के 3 बेमिसाल फायदे और 3 नुकसान