सिगरेट पीते समय की जाने वाली ये 5 गलतियां दोगुना कर देती हैं कैंसर का खतरा, 90 फीसदी करते हैं ये Mistake

Cigarette pine ka sahi tarika | सिगरेट पीना यानी स्मोकिंग करना किसी भी तरीके से सही नही होता है, लेकिन कुछ तरीके हैं जो और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 28, 2025 3:42 PM IST

1/6

सिगरेट पीने का गलत तरीका (Wrong Way Of Smoking Cigarette)

Wrong way to smoke a cigarette : सबसे पहली बात तो यह है कि सिगरेट को किसी भी तरह से पीने से उससे नुकसान ही होंगे और इससे आपके शरीर को फायदा होने का कोई दूर-दूर तक रिश्ते नहीं है। आज के समय में हर कोई जानता है कि सिगरेट पीना भी फेफड़ों से लेकर मुंह तक के कैंसर का कारण बनता है। लेकिन यह भी सच है कि इससे होने वाली बीमारियों का खतरा कुछ लोगों में और ज्यादा बढ़ जाता है, जो सिगरेट पीते समय कुछ और गलतियां करते हैं। कुछ लोग सिगरेट इतने गलत तरीके से पीते हैं, कि उन्हें कैंसर होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। आज के समय में देखा गया है कि यंग जनरेशन सिगरेट पीने लगी है और उससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में आपको इसलिए पता होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस लेख में हम आपको सिगरेट पीते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे जिनके कारण सिगरेट पीने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

2/6

1. धुआं ज्यादा देर तक अंदर रखना

बड़ा ही सिंपल सा फैक्ट है सिगरेट का धुआं स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और ऐसे में जितनी देर तक शरीर के अंदर धुआं रहेगा यह उतना ही नुकसान आपके शरीर को पहुंचाएगा। कुछ लोगों को ज्यादा देर तक धुआं अपने फेफड़ों में रखने की आदत होती है, जो और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे लंग कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। Also Read - अगर आप भी पीते हैं रोज 5 से ज्यादा सिगरेट तो सावधान! ये 5 जानलेवा बीमारी कभी भी आ सकती हैं आपके शरीर में

3/6

2. धुएं को सिर्फ मुंह में ही रखना

कुछ लोगों को लगता है कि अगर वे सिगरेट पीते समय धुएं को अंदर नहीं खींचेंगे और सिर्फ मुंह में ही रखेंगे तो उससे उनके फेफड़े सुरक्षित रहेंगे। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप मुंह में ज्यादा देर तक सिगरेट का धुआं रखते हैं, तो उससे फेफड़ों का खतरा तो कम हो जाता है, लेकिन मुंह का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

4/6

3. सिगरेट पीने के बाद कुल्ला न करना

सिगरेट का धुआं पूरी आपके शरीर की अंदरूनी सतह को जहां से भी छूकर निकलेगा उन्हीं हिस्सों में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सबसे पहले कोशिश करें कि आप स्मोकिंग छोड़ दें। हालांकि, जब तक आप छोड़ नहीं पा रहे हैं, तो सिगरेट पीने के तुरंत बाद अच्छे से कुल्ला जरूर करें। Also Read - कॉलेज वाला बच्चा सिगरेट पीने लगे तो कैसे छुड़ाएं? जानिए टीनएजर्स की बीड़ी-सिगरेट छुड़ाने के 5 तरीके

5/6

4. नाक से धुआं निकालना

सिगरेट पीने के सबसे गलत तरीकों में से एक है नाक से धुआं निकालना। आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग नाक से सिगरेट का धुआं निकालते हैं, जिससे नाक व साइनस में कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जल्द से जल्द सिगरेट पीना छोड़ दें।

6/6

5. लेटकर सिगरेट पीना

बिस्तर पर लेटने के बाद भी कुछ लोग सिगरेट पीते हैं और लेटे हुए ही एक साथ कई सिगरेट पी जाते हैं। ऐसा करना भी आपके स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा और ज्यादा बढ़ा रहा है। सिगरेट को लेटकर पीने से फेफड़ों में ज्यादा धुआं रहने का खतरा रहता है, जिससे लंग कैंसर का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कंडोम का यूज करन से नहीं होती है एलर्जी, Condom Day पर जानें इससे जुड़े 4 Myths के Facts