चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पीने मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जाने पीने का सही तरीका

Benefits of Beetroot, Spinach and Tomato Juice : चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायेद

Written by Mishra Kishori | Updated : January 20, 2025 5:33 PM IST

1/7

चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पीने के फायदे

Beetroot, Spinach and Tomato Juice Benefits : चुकंदर, पालक और टमाटर के मिश्रण से तैयार जूस स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट होता है। वहीं, पालक फाइबर और आयरन का काफी अच्छा सोर्स है। इतना ही नहीं, टमाटर विटामिन सी और एंटऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में इन तीनों का मिश्रण आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह शरीर में होने वाली सूजन, कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से आपको राहत दिलाने में असरदार है। आइए जानते हैं चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

2/7

पाचन करे दुरुस्त

पालक और चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, टमाटर भी आपके पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इससे पेट की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह मल त्याग को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन संबंधी विकार को दूर किया जा सकता है।  Also Read - होली पर घर पर बनाएं बीटरूट शॉट्स, स्वाद और सेहत में भी है जबरदस्त

3/7

Blood Pressure (3)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पीना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में नाइट्रेट्स की अधिक मात्रा होती है, जिसे हमारा शरी नाइट्रिक ऑक्साइड के रूप में बदल देता है। यह एक ऐसा यौगिक है, जो ब्लड वेसेल्स को आराम पहुंचाता है। इससे काफी हद तक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है।

4/7

पुराना बीमारियों का जोखिम करे कम

चुकंदर, पालक और टमाटर के जूस के सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकते हैं, जो फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इससे संभावित रूप से पुरानी से पुरानी बीमारियों के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - 2-3 हजार के प्रोडक्ट छोड़िए सिर्फ 10 रुपये में चेहरे पर आएगा ग्लो, ट्राई करें ये नुस्खा

5/7

कैसे करें सेवन?

चुकंदर, पालक और टमाटर के जूस का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पालक, 1 टमाटर और 1 चुकंदर को लेकर अच्छी तरह से धो लें और छिलका निकालकर इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे गिलास में डालकर थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च छिड़ककर पिएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

6/7

स्किन पर लाए निखार

स्किन संबंधी विकारों को दूर करने के लिए आप चुकंदर, पालक और टमाटर का जूस पी सकते हैं। यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। वहीं, यह कोलेजन के उत्पादन में बढ़ावा देने में प्रभावी है, जिससे आपकी स्किन पर रौनक आती है।  Also Read - अब केवल 1 बीटरूट से कम होगा चेहरे का कालापन, ऐसे बनाएं फेस पैक

7/7

पोषक तत्वों से भरपूर

टमाटर, चुकंदर और पालक का जूस पीने से आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, आयरन और पोटैशियम इत्यादि प्राप्त हो सकते हैं। यह समग्र पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।