चुकंदर और गाजर का जूस पीने के फायदे
Chukandar aur Gajar ka Juice Peene ke Fayde: चुकंदर और गाजर, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सर्दियों में चुकंदर और गाजर का खूब सेवन किया जाता है। कोई चुकंदर और गाजर का सलाद खाना पसंद करता है, तो कोई सब्जी या पराठा खाना पसंद करता है। हालांकि, सर्दियों में सबसे ज्यादा चुकंदर और गाजर का जूस पिया जाता है। इस जूस को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। चुकंदर और गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह जूस एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर और त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको सर्दियों में रोजाना चुकंदर और गाजर का जूस जरूर पीना चाहिए।