चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा

Bagal ke Baal Kaise Hataye: बगल के बालों से परेशान आपको जरूरी नहीं है कि उनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स की ही आवश्यकता पड़े। चीनी से भी आप स्पेशल नुस्खा तैयार कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 4, 2025, 5:11 PM

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon1/6

घर पर बगल के बाल कैसे हटाए

Bagal ke Baal Kaise Hataye Gharelu Upay: गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान, ज्यादा धूप और त्वचा से बगल की त्वचा में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन दिनों बगल में बढ़ने वाले बाल काफी परेशानी पैदा करने लगते हैं, जिससे एलर्जी, संक्रमण, बदबू और अन्य कई समस्याएं होने लगती हैं और साथ ही बदबू भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। यह भी देखा गया है कि केमिकल युक्त हेयर रिमूवल क्रीम या बार-बार शेविंग करने से त्वचा काली पड़ सकती है या जलन हो सकती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाकर आप बगल के बालों से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी त्वचा को स्वस्थ व चिकना रख सकते हैं। चीनी के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से बालों को नेचुरली तरीके से साफ किया जा सकता है।

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon2/6

चीनी की मदद से बाल साफ

कांख के बालों को साफ करने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक नेचुरल वैक्सिंग तकनीक है। चीनी में कई अलग-अलग चीजें मिलाई जाती हैं, जो बालों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके से काम करती हैं। Also Read - Sugar wax: चीनी से बनी हेयर रिमूवल वैक्स से हटा सकते है शरीर से अनचाहे बाल, बड़ा आसान है बनाने का तरीका

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon3/6

चीनी में क्या मिलाएं

नेचुरल शुगर वैक्सिंग तैयार करने के लिए चीनी में नींबू का रस मिक्स किया जाता है और इसकी मदद से एक ऐसा नेचुरल तरीका तैयार किया जाता है जो बगल के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। जानें कैसे इन चीजों से साफ करें ये खास नुस्खा।

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon4/6

कैसे करें मिश्रण तैयार

सबसे पहले एक कटोरी में एक कप चीनी डालें और उसमें एक चौथाई नींबू का रस और थोड़ा पानी मिला लें। हल्की आंच पर गर्म करते रहें और जब तक आंच से न उतारें जब तक वह गहरा सुनहरा भूरा न हो जाए। यह रंग आने तक उमें गाढ़ापन आ जाएगा और यह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाए। Also Read - भारत में इबोला का संदिग्ध मामला, बेंगलुरू आई युगांडा की महिला में दिखे लक्षण

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon5/6

कैसे करें इस्तेमाल

चीनी से बनी इस वैक्सिंग पेस्ट को कांख में लगाने के लिए पहले उसे गुनगुना होने दें और फिर उसे बालों की बढ़ने की दिशा में लगाएं। लगने के बाद जब यह टाइट हो जाए तो खींचकर उतार दें। ऐसा माना जाता है कि शुगर बालों की जड़ को कमजोर कर देती है, जिससे दर्द कम होता है।

चीनी में क्या मिलाकर लगाने से बगल के बाल साफ होंगे, बिना दर्द के साफ और चिकनी हो जाएगी कांख की त्वचा photo icon6/6

किन बातों का रखें ध्यान

लगाते समय ध्यान रखें कि शुगर का पेस्ट गर्म न हो क्योंकि उसे लगाना कांख की त्वचा को जला सकता है या दर्द कर सकता है। बाल खींचते समय दर्द होता है, जो कि सामान्य है और इसे खींचना जरूरी होता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - अगर समय पर कंट्रोल नहीं किया तो कैंसर से कम नहीं है मोटापा, एक्सपर्ट्स से किया सावधान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source