इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर

चिलबिल की पत्ती के फायदे: चिलबिल की पत्ती को बहुत से लोग बंदर की रोटी भी कहते हैं। इनके पत्तियों और फलों को खाया जाता है, जो कि सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 21, 2022, 2:50 PM

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon1/6

चिलबिल की पत्ती के फायदे-chilbil Leaf Benefits In Hindi

चिलबिल का पेड़, आयुर्वेद में बहुत काम की चीज माना जाता है। दरअसल, आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए चिलबिल की छाल, पत्तियों और फलों का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसलस, इस पेड़ के अलग-अलग अंगों के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटी और कुछ बुखाररोधी गुण होते हैं, जिससे अलग-अलग रोगों में इस्तेमाल किया जाता सकता है। लेकिन आज हम बात सिर्फ चिलबिल की पत्तियों की करेंगे जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं।

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon2/6

1. पीलिया के बुखार में-Chilbil For Jaundice

पीलिया का बुखार पूरे शरीर को तोड़ देता है और इसमें पूरा शरीर पीला पड़ जाता है। ऐसे में चिलबिल की पत्तियां आपके काम आ सकती हैं। दरअसल, इस बुखार में आप चिलबिल की पत्तियों को पीस कर, इसमें काली मिर्च और लहसुन को पका कर इसका जूस पी सकते हैं। ये जूस काफी कारगर तरीके से काम करता है और पीलिया के बुखार में कमी लाता है।  Also Read - मौसम बदलते ही बढ़ जाती है सीने की जकड़न, इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon3/6

2. गठ‍िया के दर्द में कारगर-Chilbil For Arthritis

चिलबिल की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। ये सूजन को कम करने में मदद करता है, साथ ही दर्द से भी राहत दिलाता है। चिलबिल की पत्तियों को आप गठिया के दर्द में दो तरीके से काम कर सकते हैं। गठिया में आप चिलबिल की पत्तियों से लेप बना कर भी लगा सकते हैं और इसके अर्क का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो काम करने होंगे। पहला तो लेप बनाने के लिए चिलबिल की पत्तियों को लौंग के तेल और हल्दी के साथ पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा और इसे अपने दर्द वाली जगह पर लगाना पड़ेगा। दूसरा आप लौंग, चिलबिल की पत्तियों और अजवाइन को पानी में उबाल सकते हैं और इस पानी को पी सकते हैं। ये गठ‍िया के दर्द में कारगर तरीके से काम करेगा।

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon4/6

3. पेट दर्द होने पर-Chilbil Helps In Stomachache

पेट दर्द होने पर चिलबिल की पत्तियों का सेवन काफी कारगर हो सकता है। दरअसल, ये दो तरीके से काम करता है। पहले तो ये दर्द को शांत करता है और फिर पेट को राहत दिलाता है। ये गैस की समस्या में भी कारगर है। तो, चिलबिल की पत्तियों को पीस लें और फिर इसे शहद में मिला कर इसका सेवन करें। ये पेट दर्द से राहत दिलाने में कारगर तरीके से काम करेगा।  Also Read - क्या सच में मेथी लगाने से तेजी से बढ़ते हैं बाल? AIIMs के डर्मोटॉजिस्ट से बताई सच्चाई

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon5/6

4. एक्जिमा-Chilbil Helps In Eczema

एक्जिमा में चिलबिल की पत्तियां काफी कारगर तरीके से काम कर सकती है। चिलबिल की पत्तियां खुजली और जलन को कम करने में मदद कर सकती है। आप इन पत्तियों को पीस कर और इसमें कपूर मिला कर अपनी खुजली वाली जगहों पर लगा सकते हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्जिमा से राहत दिलाने में मददगार होगा।

इन 5 बीमारियों का रामबाण इलाज है चिलबिल की पत्ती, पीलिया से लेकर गठ‍िया तक में है कारगर photo icon6/6

5. दाद-खाज खुजली में-Chilbil Helps In Fungal Skin Diseases

दाद-खाज खुजली में चिलबिल काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि दाद-खाज को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए चिलबिल की पत्तियों को पीस लें और इसमें कपूर व नारियल तेल मिला कर लगा लें। रेगुलर इसका इस्तेमाल इस समस्या से निजात पाने में मदद करेगा।  Also Read - गैस की परेशानी को जड़ से खत्म करेंगी ये चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source