छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ

Chhati ke Bal Kaise Hataye: सीने पर आने वाले बाल कई बार अस्वच्छता का संकेत हो सकते हैं और इसलिए पुरुषों को इनकी समय पर सफाई करते रहना चाहिए। घर पर भी कई खास नुस्खे हैं, जिनकी मदद से बाल साफ किए जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 29, 2025, 4:29 PM

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon1/6

छाती के बाल कैसे साफ करें

Chhati ke Bal Kaise Saaf Karen: हमारे शरीर पर उगने वाले अनचाहे बालों को समय पर साफ करते रहना जरूरी है, क्योंकि यह न सिर्फ शारीरिक सुंतरता को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि शारीरिक स्वच्छता भी इससे प्रभावित होती है। कुछ पुरुषों के सीने पर कम बाल उगते हैं, जबकि कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जिनके सीने पर बहुत ज्यादा बाल उगने लगते हैं और इसलिए उनकी समय पर सफाई करते रहना जरूरी है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको बालों की सफाई करने के लिए महंगे हेयर रिमूवल प्रोडक्ट्स की ही जरूरत पड़े। घर पर रखी कुछ चीजों से भी पुरुष सीने के बालों की सफाई कर सकते हैं।

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon2/6

बालों को साफ करने के लिए चीनी

छाती पर उगने वाले अनचाहे बालों को साफ करने के लिए पुरुष चीनी का इस्तेमाल किया जा सकते हैं, जिससे अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। उसके लिए बस आपको शुगर वैक्स बनाने और उसे इस्तेमाल करने का सही तरीका आना चाहिए, जिससे आपका काम काफी आसान हो सकता है। Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon3/6

कैसे तैयार करें शुगर वैक्स

शुगर वैक्स तैयार करना बेहद आसान है, एक कप शुगर लें और उसमें सिर्फ इतना पानी मिलाएं कि चीनी के दानें बस गीले हो जाएं। उसके बाद उसे नॉन-स्किट पैन में डालें और हल्की आंच पर रखें। जब शुगर गर्म होकर पिघलने लगे तो उसमें एक नींबू निचोड़ दें। जब शुगर का रंग ब्राउन हो जाए तो उसे आंच से उतार दें।

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon4/6

इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान

सबसे पहले आपको शुगर पेस्ट के ठंडा होने का इंतजार करना है। जब यह हल्की गर्म रह जाए तो उसे आप अपने सीने के बालों पर लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि शुगर इतना गर्म न हो कि उससे आपकी स्किन ही जल जाए। इसे अच्छे से अपने सीने के बालों वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट के बाद आप वैक्स स्ट्रिप की तरह खींच लें। Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon5/6

स्किन को मिलेंगे अन्य फायदे भी

शुगर वैक्स सिर्फ अनचाहे बालों को हटाने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन को स्मूद बनाने में भी मदद करता है इससे स्किन में नेचुरल मॉइश्चर बना रहता है। जबकि अन्य केमिकल युक्त हेयर रिमूवल प्रोडक्ट्स से कई बार स्किन में रूखापन आ जाता है।

छाती के बाल कैसे साफ करें पुरुष? घर पर रखी इन चीजों से बिना पैसे लगाएं बाल हो जाएंगे साफ photo icon6/6

किन बातों का रखें ध्यान

लेकिन आपको ध्यान रखा होगा कि शुगर वैक्स एक देसी नुस्खा है और कई बार यह पूरी तरह से बालों को साफ नहीं कर पाता है। वहीं इसका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह ज्यादा गर्म न हो और आपकी स्किन जल न जाए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - लिफ्ट में फंस जाएं, तो घबराने से शरीर में क्या होता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source