सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Chehre par chini lagane ke fayde | चेहरे की त्वचा के लिए आपको महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि आपके किचन में रखी सिर्फ 1 चम्मच चीनी की जरूरत है, जिसके फायदों व इस्तेमाल के बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 23, 2025, 12:01 PM

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon1/6

चेहरे पर चीनी लगाने से क्या होगा (What Happen When You Apply Sugar On Face)

Chehre par sugar lagane ke fayde: अपने चेहरे की स्किन को निखारने के लिए हम क्या-क्या ट्राई नहीं करते हैं, अलग-अलग प्रकार के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे क्रीम, फेस वॉश और मॉइश्चराइजर आजमा कर देखते हैं। लेकिन देखा गया है कि ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स अलग-अलग स्किन टाइप के लिए बने होते हैं और कई अन्य कारण भी हो जाते हैं, जिस से ये ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि कई बार लोगों को इनसे फायदा होने की बजाय उल्टा स्किन में नुकसान होने लगते हैं और ऊपर से जेब भी ढीली हो जाती है, क्योंकि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स बेहद महंगे होते हैं। इन चीजों को देखते हुए लोग अपनी स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे मिलने वाले फायदे पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं और इनसे किसी तरह का साइड इफेक्ट होने का खतरा भी काफी कम रहता है। आपके किचन में रखी चीनी में इनमें से एक है, बस आपको अपने चेहरे पर इसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए।

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon2/6

चेहरे के लिए चीनी (Sugar For Face)

चेहरे की त्वचा के लिए चीनी को बेहद फायदेमंद माना गया है, क्योंकि चीनी में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए ताकि आप इसका भरपूर फायदा उठा पाएं। Also Read - कॉफी पाउडर में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, निकल जाएंगे नाक से सारे ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon3/6

चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Sugar On Face)

चीनी चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि इसे स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं और चेहरा बेदाग हो जाता है। चीनी लगाने से चेहरा दिनभर मॉइश्चराइज्ड और सॉफ्ट रहता है। चेहरे का गायब हुआ निखार भी वापस आने लगता है।

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon4/6

इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Sugar On Face Skin)

इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है, एक चम्मच चीनी को ग्राइंडर में हल्की सी पिसाई कर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। 4 से 10 मिनट तक हल्का मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। Also Read - सेहत की दुश्मन लेकिन स्किन के नेचुरल ग्लो का सीक्रेट है चीनी, जानें त्वचा पर इस्तेमाल करने का सही तरीका

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon5/6

गर्दन के लिए भी फायदेमंद (Sugar Benefits For Neck Tanning)

सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि गर्दन पर हुई अनचाही टैनिंग को कम करने के लिए भी 1 चम्मच चीनी और शहद के मिश्रण को कुछ मिनट के लिए स्क्रब किया जा सकता है। हफ्ते में दो या तीन बार इसका इस्तेमाल करने से गर्दन के कालेपन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सिर्फ 1 चम्मच चीनी और चमकने लगेगा आपका चेहरा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका photo icon6/6

डॉक्टर से सलाह कब लें (When To Talk To Doctor)

हालांकि, अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से इस बारे में जल्द से जल्द संपर्क कर लेना चाहिए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इबोला संक्रमण से अब तक 130 लोगों की मौत, WHO ने नए स्ट्रेन की वैक्सीन पर जताई चिंता

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source