सुबह मुंह धोने के बाद चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होगा? सिर्फ एक हफ्ते करने पर ही मिलेंगे कई फायदे

Chehre Par Nariyal Tel Lagane ke Fayde: सुबह अगर आप मुंह धोने के बाद अपने चेहरे पर थोड़ा सा नारियल तेल लगा लेते हैं, तो इससे आपके चेहरे की त्वचा को एक साथ कई फायदे हो सकते हैं जिसके बारे में आप इस लेख मे जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Published : July 3, 2025 4:22 PM IST

1/6

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

Subah Chehre Par Nariyal Tel Lagane se Kya Hoga: सुबह और रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। हालांकि यह हर स्किन टाइप के लिए सही नहीं होते साथ ही बहुत महंगे भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल एक नेचुरल उपाय है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, ड्राईनेस दूर करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और त्वचा संक्रमण से भी बचाव करते हैं। यानी कि नारियल तेल एक सुरक्षित, सस्ता और प्राकृतिक तरीका है स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा पाने का। विशेषज्ञ सुबह मुंह धोने के बाद चेहरे पर नारियल का तेल लगाने को एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका मानते हैं, त्वचा की देखभाल का। यदि आप इसे सिर्फ एक हफ्ते तक नियमित रूप से करते हैं, तो इसके कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। तो आइए इन लाभों के बारे में जाना जाए।

2/6

त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करें

नारियल का तेल एक उत्कृष्ट प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। सुबह मुंह धोने के बाद यह तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। एक हफ्ते में ही आप महसूस करेंगे कि आपकी त्वचा पहले से कहीं अधिक मुलायम और चिकनी हो गई है। Also Read - चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? जानें

3/6

मुंहासों और जलन से राहत

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे पर होने वाले हल्के मुंहासों, दानों या जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा को साफ और बैक्टीरिया से मुक्त रखने में भी सहायक है। ऐसे में आप त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

4/6

त्वचा को निखारे

नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत को निखारते हैं और टैनिंग को धीरे-धीरे कम करने में सहायक होते हैं। केवल एक हफ्ते में ही आप देख सकते हैं कि चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगता है। Also Read - सरसों का तेल या नारियल ता तेल? हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए कौन सा Hair Oil है बेस्ट?

5/6

रिंकल व फाइन लाइन्स को दूर करे

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियों और बारीक रेखाएं नजर आने लगती हैं। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। एक हफ्ते के उपयोग से ही त्वचा थोड़ी ज्यादा टाइट और स्मूथ दिखने लगती है।

6/6

प्राकृतिक सन प्रोटेक्शन

नारियल का तेल हल्की धूप से बचाव करने में मदद कर सकता है। यह एक हल्की एसपीएफ परत जैसा काम करता है, जो सुबह के समय की धूप से चेहरे की रक्षा करता है। ऐसे में आप सुबह के योग के समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और त्वचा को पोषण दे सकते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर