चेहरे पर रात में लगाएंगे ये 1 चीज, तो सुबह खिली खिली मिलेगी त्वचा

Coconut Oil for Face: चेहरे पर नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज रात को सोते समय चेहरे की नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनेगी।

Written by Anju Rawat | Published : December 24, 2025 11:23 AM IST

1/6

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

Chehre Par Nariyal Tel Lagane ke Fayde: ज्यादातर घरों में नारियल का तेल होता ही है। कोई नारियल तेल में खाना पकाता है, तो कोई बालों और त्वचा की मालिश करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करता है। यानी नारियल तेल सेहत, बाल और त्वचा, तीनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर त्वचा के लिए नारियल तेल के फायदों के बात करें, तो यह दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाता है। नारियल तेल झुर्रियों को भी कम करता है। वैसे तो नारियल तेल को चेहरे पर किसी भी समय पर लगाया जा सकता है। लेकिन, सुबह या दिन में नारियल तेल लगाने से त्वचा चिपचिपी नजर आ सकती है। इसलिए रात में नारियल तेल लगाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम बनती है। रोज रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा सुबह निखरी हुई और खिली-खिली नजर आती है।

2/6

चेहरे को सॉफ्ट-शाइनी बनाए

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप नारियल तेल लगा सकते हैं। अगर आप चेहरे पर रातभर नारियल का तेल लगाकर रखेंगे, तो इससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी बनेगी। नारियल का तेल त्वचा के रूखेपन को कम करता है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। नारियल का तेल त्वचा पर नमी बनाए रखे में मदद करता है। Also Read - सर्दियों में रोज रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

3/6

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो चेहरे के काले दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। नारियल का तेल डार्क स्पॉट्स को कम करता है। नारियल का तेल हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में भी असरदार होता है।

4/6

त्वचा को जवां बनाए रखे

हर कोई यंग और खूबसूरत नजर आना चाहता है। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां पड़ना एक नेचुरल प्रक्रिया है। दरअसल, उम्र बढ़ने पर कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है। इसकी वजह से त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में नारियल का तेल लगाना फायदेमंद होता है। नारियल का तेल त्वचा पर कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। यह स्किन को टाइट रखता और झुर्रियों को कम करता है। नारियल का तेल फाइन लाइंस को मिटाने में भी असरदार होता है। Also Read - किन-किन चीजों को खाने से गैस बनती है? जानें, ब्लोटिंग होने पर क्या न खाएं

TRENDING NOW

5/6

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

आप रात में चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कोकोनट वर्जिन ऑयल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। नारियल तेल को चेहरे पर रातभर लगाकर छोड़ दें। सुबह चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं और त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इससे त्वचा मुलायम, कोमल और चमकदार बनेगी। नारियल तेल चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को यंग बनाए रखने में भी मदद करता है।

6/6

नारियल तेल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

आप नारियल तेल में कई चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल ऑयल या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकते हैं। आप चाहें तो नारियल तेल में गुलाब जल या फिटकरी का पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। Also Read - प्रदूषण का प्रभाव कम करने में मदद करेगा पानी, जानें 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?