hamburger icon
A
Read in English

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की

Chehre par kachi sabji lagane ke fayde: कुछ सब्जियां हैं जिन्हें कच्ची ही काटकर अगर आप अपनी स्किन पर लगाते हैं, तो ये महंगे स्किन केयर जैसा निखार प्रदान करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही सब्जियों के बारे में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 1, 2025, 6:12 PM

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon1/6

चेहरे पर कच्ची सब्जियां (Raw Vegetables For Face)

Raw vegetable for face skin in hindi: अगर आप प्राकृतिक तरीकों से खूबसूरत, साफ और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं, तो किचन में रखी कुछ आम कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल करके आप बिना किसी केमिकल या महंगी क्रीम के बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इन सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, मुंहासे हटाते हैं और प्राकृतिक चमक लौटाते हैं। असल में प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए आपको महंगे कॉस्मेटिक उत्पादों की जरूरत नहीं है। कई अध्ययन बताते हैं कि किचन में मौजूद कई तरह की कच्ची सब्जियां आपकी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद कर सकती हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। तो आइए जानते हैं ऐसी 5 कच्ची सब्जियों के बारे में जिन्हें आप सीधे चेहरे पर घिस सकते हैं।

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon2/6

1. आलू (Potato For Face)

त्वचा के लिए आलू बेहद फायदेमंद होता है। आलू में ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो टैनिंग को दूर करने और त्वचा का रंग निखारने में मदद करते हैं। आलू का रस आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल्स) को कम करता है। इसे कद्दूकस करके चेहरे पर घिसने और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। त्वचा साफ और चमकदार लगेगी। Also Read - मानसून में गले में खराश और खांसी को कैसे ठीक करें?

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon3/6

2. टमाटर (Tomato)

टमाटर भी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सन डैमेज से बचाता है और ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है। टमाटर को आधा काटकर चेहरे पर गोल-गोल घिसें। यह मुहांसों, दाग-धब्बों और खुले रोम छिद्रों को कम करने में मदद करता है।

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon4/6

3. खीरा (Cucumber)

खीरे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है और यह त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। यह टैनिंग, सूजन और जलन में बेहद फायदेमंद है। खीरे को कद्दूकस कर सीधे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद धो लें। त्वचा फ्रेश और मुलायम महसूस होगी। Also Read - 80 वर्षीय मरीज का सफल Knee Replacement, जानें डायबिटीज, हार्ट डिजीज और बढ़ती उम्र में कैसे संभव हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon5/6

4. चुकंदर (Beetroot)

यकीनन आजकल आपने सोशल मीडिया से चुकंदर से बने फेस मास्क के बारे में काफी सुना होगा। असल में चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को गुलाबी रंगत और नैचुरल ग्लो देते हैं। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर घिसने से स्किन सॉफ्ट होती है और धीरे-धीरे प्राकृतिक लालिमा आ जाती है।

अपने चेहरे पर घिस लें ये 5 कच्ची सब्जियां, जरूरत नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम-पाउडर की photo icon6/6

5. प्याज (Onion)

प्याज में सल्फर होता है जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। प्याज का रस मुंहासे और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। हल्के हाथ से चेहरे पर प्याज का रस लगाएं लेकिन पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - आई फ्लू से बचने के लिए ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे! इन लोगों को है ज्यादा खतरा!