Advertisement

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होगा? जानें स्किन ग्लोइंग बनती है या नहीं

Raw Milk Benefits: कच्चा दूध स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। आप इसे चेहरे पर कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा का निखार बढ़ाने में असरदार होता है।

Written By Anju Rawat
Updated : April 8, 2026 12:19 PM IST

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होगा?

दूध सिर्फ सेहत के लिए नहीं, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में कच्चा दूध शामिल करते हैं। कोई कच्चे दूध को क्लींजर के तौर पर यूज करता है, तो कोई कच्चे दूध को फेस मास्क में मिलाकर लगाता है। वहीं, कुछ लोग कच्चे दूध को टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चा दूध लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। आइए, स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या फायदे होते हैं?

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

Chehre Par Kacha Dudh Lagane ke Fayde चेहरे पर कच्चा दूध लगाना काफी फायदेमंद होता है। कच्चा दूध चेहरे के पोर्स से गंदगी हटाता है। आप क्लींजर के रूप में इसका उपयोग कर सकते हैं। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और स्किन मुलायम-चमकदार बनती है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या मुंहासे हैं, तो भी कच्चे दूध का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह एंटी-एजिंग का काम करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?

आप चेहरे पर कच्चे दूध को कई तरीकों से लगा सकते हैं। कच्चे दूध को क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो कच्चे दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद चेहरे की 2-3 मिनट तक मालिश करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Advertisement

क्या चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है?

जी हां, चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ सकता है। कच्चा दूध त्वचा को गहराई से साफ करता है और पोर्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएंगे, तो इससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है। कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है।

क्या सभी स्किन टाइप के लोग कच्चा दूध लगा सकते हैं?

जी हां, सभी स्किन टाइप के लोग कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चा दूध ड्राई और नॉर्मल स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। कच्चा दूध नेचुरल क्लींजर और मॉइश्चराइजर का काम करता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर कच्चा दूध लगा सकते हैं। वहीं, अगर सेंसिटिव स्किन है तो पैच टेस्ट के बाद ही चेहरे पर कच्चे दूध का यूज करें।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाते समय क्या सावधानी बरतें?

चेहरे पर कच्चा दूध लगाते समय लगाते समय आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको एलर्जी न हो। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। वहीं, अगर एक्ने प्रोन स्किन है तो चेहरे पर इसे लगाने से पहले सावधानी जरूर बरतें।