चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होगा?
दूध सिर्फ सेहत के लिए नहीं, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में कच्चा दूध शामिल करते हैं। कोई कच्चे दूध को क्लींजर के तौर पर यूज करता है, तो कोई कच्चे दूध को फेस मास्क में मिलाकर लगाता है। वहीं, कुछ लोग कच्चे दूध को टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चा दूध लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। आइए, स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या फायदे होते हैं?