चेहरे पर गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाएं?- What To Mix With Rose Water On Face In Hindi
Chehre Par Gulab Jal me Kya Mila Kar Lagaye: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर या टोनर के रूप में करते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। गुलाब जल चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद करता है। वैसे तो आप भी गुलाब जल का सीधे तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, आप चाहें तो इन 5 चीजों को मिक्स करके भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?