चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?- How To Apply Multani Mitti For Glowing Skin In Hindi
महिलाएं हों या पुरुष, सभी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं। कई लोग चेहरे का निखार और खूबसूरती बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। मुल्तानी मिट्टी भी एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है, जो चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग-धब्बों, ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं को दूर करती हैं। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा। आइए, जानते हैं कि चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगानी चाहिए (Multani Mitti Kaise Lagani Chahiye)?