गर्मियों में चेहरे पर देसी घी लगाने का सही तरीका क्या है? गलत तरीके से लगाने पर हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

chehre par ghee kaise lagayen: गर्मियों में बहुत से लोग चेहरे को ग्लोइंग और फ्रेश दिखाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन देसी घी को सीमित मात्रा में लगाना ही फायदेमंद होता है। अगर इसे गलत तरीके से लगाया जाए तो फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं।

Written by Rahul Sharma | Updated : April 22, 2025 1:14 PM IST

1/6

देसी घी लगाने का सही तरीका

आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है जिस कारण गर्मियों में अलग अलग तरह की स्किन प्रॉब्लम होना आम हो गया है। देसी घी को सिर्फ खाना ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से भी बहुत फायदे होते हैं। गर्मियों में तो कई बार चेहरे पर सिर्फ देसी घी लगाने से ही कई प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं। दरअसल देशी घी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुण चेहरे को प्रोटेक्ट करते हैं। लेकिन हां, देशी घी को ज्यादा मात्रा में लगाने से त्वचा और भी ज्यादा खराब हो सकती है। जिसके चलते चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां और पिगमेंटेशन जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर देसी घी लगाने का सही तरीका और फायदे क्या हैं।

2/6

रात में लगाएं देसी घी

गर्मियों में देसी घी को रात में लगाना सबसे अच्छा समय होता है। दिन में पसीना और धूल घी के साथ मिलकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात में त्वचा आराम की स्थिति में होती है, जिससे घी बेहतर काम करता है। इसे लगाने के बाद 20-30 मिनट तक चेहरे पर रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और फिर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। रात में घी लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है जिससे सुबह त्वचा तरोताजा और स्वस्थ दिखती है।  Also Read - रोजाना कितना घी खाना चाहिए? जानें सही मात्रा और डाइट में शामिल करने का तरीका

3/6

घी का कम इस्तेमाल करें

गर्मियों में देसी घी की मात्रा 2 -3 बूंद से ज्यादा न लें क्योंकि गर्मियों में त्वचा पहले से ही ऑयली होती है इसीलिए चेहरे में ज्यादा घी नहीं लगाना चाहिए। देसी घी को चेहरे में हल्का गर्म कर के लगाएं ताकि घी कम मात्रा में लगे और आसानी से स्किन पर फैल सके। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको गर्मियों में घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

4/6

चेहरे में कम मालिश करें

घी लगाने के बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और घी त्वचा में गहराई तक पहुंचता है। त्वचा में घी की मालिश दो या तीन मिनट से ज्यादा नहीं करना चाहिए इससे गर्मियों में पसीना बढ़ सकता है। साथ ही मालिश के दौरान स्किन पर ज्यादा दबाव भी नहीं डालना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करने से चहरे में अच्छे बदलाव होते हैं। रात में सोने से पहले देसी घी को त्वचा में लगाकर सोना चाहिए इससे त्वचा में निखार आता है और चेहरा मुलायम होता है।  Also Read - Ghee Before Sleep: क्या सर्दियों की रात को एक चम्मच देसी घी खाना सही है? जानें इससे क्या फायदे मिलेंगे

TRENDING NOW

5/6

हफ्ते में 1-2 बार ही लगाएं

गर्मियों में त्वचा पर देसी घी को बार-बार लगाने से बचें। हफ्ते में 1-2 बार पर्याप्त है। ज्यादा इस्तेमाल से फायदे की जगह पिंपल्स, सेंसेशन और दबाव पड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऑयली स्किन वालों को इसे और भी कम लगाना चाहिए। यह त्वचा को पोषण तो देता है, लेकिन अधिक इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है। अगर आपको स्किन में चिपचिपाहट महसूस हो, तो इसे कम इस्तेमाल करें।

6/6

त्वचा को साफ करें

चेहरे पर देसी घी लगाने से पहले स्किन अच्छी तरह से साफ होनी चाहिए और किसी भी तरह की गंदगी, तेल या मेकअप लगा नहीं होना चाहिए। चेहरे को साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी में माइल्ड क्लींजर डालकर अच्छे से धो लें, ऐसा करने से स्किन साफ हो जाएगी। चेहरे में देसी घी को लगाने से पहले इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि त्वचा को ज्यादा रगड़े नहीं क्योंकि इससे जलन हो सकती है। नियमित रूप से चेहरे पर देसी घी लगाने से चेहरा मुलायम और चमकदार होता है।  Also Read - 2 चम्मच देसी घी से घर पर तैयार करें फेस क्रीम, दाग-धब्बों और झाइयों से मिलेगा छुटकारा