स्किन के लिए चीनी (Sugar For Skin)
Chehre Par Chini Lagane ka Sahi Tarika: डॉक्टर अक्सर चीनी का सेवन न करने या कम से कम करने की सलाह देते हैं। क्योंकि चीनी यानी रिफाइंड शुगर सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है, क्योंकि इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और त्वचा भी खराब होती है। चीनी का सेवन करना त्वचा को खराब करता है लेकिन अगर आप वही चीनी अपनी त्वचा पर फेस पैक के रूप में या स्क्रब के रूप में लगाते हैं, तो उससे फायदे मिलते हैं। लेकिन इसके लिए आपको चेहरे पर चीनी लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में आप जानेंगे चेहरे पर चीनी लगाने का सबसे बेस्ट तरीका और उससे मिलने वाले फायदे।
