hamburger icon
A
Read in English

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब

Chini ka scrub kaise banaen | चमकता हुआ चेहरा पाने के लिए आपको भी किचन में रखी चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए, इस लेख में हम आपको चीनी से चेहरे के लिए स्क्रब कैसे बनाएं और कैसे उसका इस्तेमाल करें आदि के बारे में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 29, 2025, 10:53 AM

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon1/6

चेहरे के लिए चीनी का स्क्रब (Sugar Scrub For Face)

Skin ke liye chini ke scrub ke fayde: हम अपने चेहरे की स्किन को हर कोई चमकता हुआ देखना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को पता चल गया है कि पैसे लगाकर आप प्राकृतिक सुंदरता नहीं ला सकते हैं। थोड़े बहुत समय के लिए सुंदर दिखा जा सकता है, लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा संभव नहीं हो पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महंगी क्रीम व अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल फॉर्मूला पर आधारित होते हैं और प्राकृतिक निखार पाने के लिए प्राकृतिक गुणों वाली चीजों की जरूरत चाहिए होती है। इसलिए अगर आप नेचुरल निखार पाना चाहते हैं, तो आपके किचन में रखी चीनी आपको काफी काम आ सकती है, जिससे चेहरे पर बेदाग निखार तो आएगा ही साथ ही साथ अन्य की स्किन प्रॉब्लम भी दूर रहेंगी।

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon2/6

1. स्किन के लिए चीनी (Sugar For Skin)

चीनी खाना आपके स्वास्थ्य के लिए भले ही अच्छा न हो लेकिन चीनी को अपनी स्किन पर लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। चीनी से बना स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिसकी मदद से डेड स्किन को निकालने में काफी मदद मिलती है। Also Read - सदाबहार के फूल खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं? आयुष मंत्रालय ने बताया

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon3/6

2. चीनी से करें स्क्रब तैयार (Make Sugar Scrub)

आप चीनी का स्क्रब तैयार कर सकते हैं, क्योंकि इसमें स्किन के लिए खास गुण होते हैं जो एक स्क्रबिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन डल या कमजोर रहती है और निखार नहीं आता है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon4/6

3. लगाने के फायदे (How To Use Sugar Scrub)

आपकी त्वचा को बेदाग बनाने में चीनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चीनी का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी आपके स्किन को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है, साथ ही चेहरे पर बने दाग व निशान भी साफ करता है। इसके अलावा नियमित रूप से इस्तेमाल करने से झुर्रियां व अन्य एजिंग के लक्षण भी दूर रहते हैं। Also Read - क्या बच्चों को रोज नाश्ते में अंडा देना सही है? खिलाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon5/6

4. विधि और सामग्री (How To Make Sugar Scrub)

चीनी का स्क्रब बनाना बहुत ही आसान है सबसे पहले तो अगर आपके पास मोटे दाने वाली चीनी है, तो एक चम्मच चीनी की को पीसकर उसके दानों को थोड़ा छोटा बना लें। अब उसमें आधा चम्मच रोजवाटर डालें, आधा चम्मच शहद और आधा ही चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

Sugar for Face: चेहरे के लिए महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं जब किचन में रखी है चीनी, ऐसे तैयार करें स्क्रब photo icon6/6

5. जरूरत हो तो एक्सपर्ट्स सलाह लें (Expert Advice For Skin)

हालांकि, अगर स्किन में किसी प्रकार की पहले से ही समस्या है, जैसे कुछ लोगों को चेहरे पर एलर्जी रहती है तो उन्हें इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को सफेद मुंह वाले पिंपल होते हैं, जिनसे पस निकलता है तो उन्हें चीनी वाला ये स्क्रब इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि शुगर इंफेक्शन को बढ़ावा देता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गर्मियों में सनस्क्रीन इस्तेमाल करने के 5 गलत तरीके, जिनके कारण स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं