चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं नींबू का रस, दूर हो जाएंगी झाइयां भी

एलोवेरा जेल और नींबू का रस लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे आसानी से मिट सकते हैं। इन दोनों को लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Written by Anju Rawat | Published : January 18, 2026 11:35 AM IST

1/6

नींबू और एलोवेरा दाग-धब्बे कैसे मिटाते हैं?

Aloe Vera and Lemon Juice for Dark Spots: नींबू के रस में साइट्रिक एसिड और विटामिन सी होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में असरदार होता है। नींबू मेलानिन को हल्का करने में मदद करता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है। वहीं, एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप नींबू और एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। नींबू का रस और एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है।

2/6

त्वचा की चमक बढ़ाए

एलोवरा और नींबू का रस सिर्फ दाग-धब्बे नहीं मिटाते हैं। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से त्वचा की चमक भी कई गुना बढ़ जाती है। यह झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में असरदार होता है। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से चेहरे की रंगत कई गुना बढ़ जाती है। अगर आपकी डल और बेजान त्वचा है तो आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। Also Read - ड्राई और रूखे बाल? एलोवेरा में मिलाएं ये 3 चीजें, पहली बार में दिखेगा फर्क

3/6

पोर्स को हेल्दी बनाए

एलोवेरा और नींबू का रस लगाने से पोर्स भी हेल्दी बने रहते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और पोर्स को हेल्दी बनाते हैं। एलोवेरा और नींबू का रस लगाने से ओपन पोर्स को टाइट करने में भी मदद मिलती है। एलोवेरा जेल पोर्स से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

4/6

मुंहासों से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और फोड़े-फुंसियां हैं तो आप एलोवेरा और नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा और नींबू का रस मिक्स करके लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। इस पेस्ट को लगाने से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और कील-मुंहासों से बचाव भी होता है। Also Read - चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो लगाएं ये 1 चीज, दूर होगी समस्या और खिलेंगी त्वचा

TRENDING NOW

5/6

दाग-धब्बे मिटाने के लिए एलोवेरा और नींबू का रस कैसे लगाएं?

दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप एलोवेरा और नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

6/6

चेहरे पर एलोवेरा और नींबू का रस लगाते समय बरतें सावधानियां

चेहरे पर एलोवेरा और नींबू का रस लगाते समय आपको कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए। अगर आपकी स्किन धूप के प्रति सेंसिटिव है, तो नींबू का रस लगाने के बाद धूप में जाने से बचें। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। चेहरे पर नींबू का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सीधे तौर पर कर सकते हैं। Also Read - मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें