स्किन के लिए पर्याप्त पानी पीना क्यों जरूरी
Glowing Skin ke Liye Kitna Pani Pina Chahie: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग महंगे स्किन प्रोडक्ट्स, फेशियल और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन सबसे आसान और किफायती उपाय है—पानी। पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि त्वचा की कोशिकाओं को पोषण भी देता है, जिससे त्वचा अंदर से साफ, स्वस्थ और चमकदार बनती है। जब भी आप त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासे, रूखापन या लालिमा लेकर डॉक्टर के पास जाती हैं, तो डॉक्टर अक्सर दवाइयों के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। यह इसलिए, क्योंकि पानी त्वचा की नमी बनाए रखता है और उसे अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा की समस्या जल्दी ठीक होती है। लेकिन सवाल उठता है कि कितना पानी पिया जाए? तो आइए जानते हैं।