चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार

How to Use haldi for Glowing Skin: हल्दी को स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाकर निखार बढ़ाने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: February 7, 2025, 6:38 AM

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon1/6

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं?- How To Apply Haldi For Glowing Skin In Hindi

How to Use Turmeric for Glowing Face: हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, हल्दी विटामिन-सी, विटामिन-बी6, आयरन, मैंगनीज और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है। हल्दी किचन में मौजूद एक सामान्य इंग्रीडिएंट है, जो स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद होते हैं। हल्दी त्वचा के दाग-धब्बे मिटाते हैं। साथ ही, त्वचा का निखार बढ़ाने में भी मदद करते हैं। चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए भी आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं (How to Apply Haldi for Glowing Skin in Hindi)?

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon2/6

1. हल्दी और बेसन- Haldi Or Besan For Glowing Skin

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप हल्दी में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी और बेसन, त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। ये त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इसे दही या पानी मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी और बेसन का पेस्ट चेहरे का ग्लो बढ़ाएगा। Also Read - हल्दी को चेहरे पर कब लगाना चाहिए? जानिए लगाने का सही तरीका

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon3/6

2. हल्दी और दूध- Haldi Or Milk For Glowing Skin

अगर आप चेहरे का निखार या ग्लो बढ़ाना चाहते हैं, तो हल्दी और दूध को मिक्स करके लगा सकते हैं। हल्दी और दूध का पेस्ट त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इससे त्वचा पूरी तरह साफ हो जाती है। इसके लिए आप थोड़ी-सी हल्दी लें और इसमें दूध डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूखने लग जाए, तो हल्के हाथों से धीरे-धीरे स्क्रब करें। इससे चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स भी रिमूव हो जाएंगे। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरे की रंगत को निखारने में मदद मिलेगी।

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon4/6

3. हल्दी और शहद- Haldi Or Shahad For Glowing Skin

अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है, तो आपके लिए हल्दी और शहद का पेस्ट फायदेमंद हो सकता है। हल्दी और शहद को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम बनती है। शहद में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण, त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। वहीं, हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार है। आप आधी चम्मच हल्दी में शहद और 2-3 बूंद नींबू का रस मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। Also Read - चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल, निखर उठेगी त्वचा

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon5/6

4. हल्दी और एलोवेरा जेल- Haldi Or Aloe Vera For Glowing Skin

हल्दी और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप हल्दी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार बढ़ेगा।

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए हल्दी कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे पूरी तरह दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगा निखार photo icon6/6

5. हल्दी और चंदन पाउडर- Haldi Or Chandan Powder For Glowing Skin

स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप हल्दी और चंदन पाउडर को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें आधी चम्मच हल्दी मिलाएं। इसमें गुलाब जल डालें और सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - झुर्रियां रोकने के लिए एलो वेरा में मिक्स करें ये 1 चीज और सोने से पहले लगाएं चेहरे पर, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source