निखार के लिए चावल की नाइट क्रीम
निखरी हुई, चमकदार त्वचा आज हर किसी की पहली पसंद बन चुकी है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, तनाव और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण त्वचा की प्राकृतिक चमक धीरे-धीरे खोने लगी है। ऐसे में आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की ओर भागते हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी चमकदार और बेदाग त्वचा चाहती हैं, लेकिन महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से तंग आ चुकी हैं, तो घर पर बनी चावल की नाइट क्रीम एक बेहतरीन विकल्प है, जो त्वचा को पोषण देती हैं और उसे निखारती हैं। ये क्रीम खासकर डार्क स्पॉट्स, झाइयों और असमान स्किन टोन को सुधारने में मदद करती है। तो लिए जाने इसे कैसे बनाया जाए, कैसे इस्तेमाल किया जाए और इससे आपको क्या क्या लाभ मिलेंगे।
