चावल के आटे से नाइट क्रीम (Night Cream Made Of Rice Flour)
Rice flour night cream at home in hindi: अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखना है और निखार को बचाकर रखता है, तो रात के समय स्किन केयर करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप अपनी स्किन को रात के समय कोई अच्छी और नेचुरल चीज लगाते हैं, तो उस चीज के पास आपकी स्किन पर काम करने के लिए रात भर का समय होता है। क्योंकि रात के समय न धूप होती है और न ही त्वचा धूल-मिट्टी के संपर्क में आती है। इसलिए लोग नाइट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप मार्केट से मिलने वाली नाइट क्रीम की बजाय घर पर बनी हुई का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको और ज्यादा फायदे हो सकते हैं। क्योंकि घर पर नाइट क्रीम को देसी व नेचुरल चीजों से बनाया जाता है और उसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक नेचुरल नाइट क्रीम के बारे में बताने वाले हैं, जो पूरी तरह से नैचुरल है और आपको जबरदस्त निखार देगी।
