धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर में बदलाव (Change In The Body After Quitting Smoking)
Changes in body after quitting smoking: सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे बुरी लाइफस्टाइल हैबिट में एक स्मोकिंग भी है, जो न सिर्फ मुंह और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है। सिगरेट, हुक्का या बीड़ी पीने की लत बहुत तेज होती है और इससे छुटकारा पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर में कई पॉजिटिव इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे सिगरेट, बीड़ी या हुक्का छोड़ने के 10 दिन बाद शरीर में होने वाले बदलाव क्या हैं।
