नाखूनों में गंभीर बीमारियों के लक्षण (Severe Disease Symptoms In Nails)
हमारे शरीर में किसी भी स्वास्थ्य समस्या के पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही हमारा शरीर कई बार कुछ शुरुआती संकेत देने लगता है। लेकिन यह भी सच है कि शुरुआती लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं, कि लोग इन्हें या तो इग्नोर कर देते हैं या फिर उन्हें लगता है कि ये लक्षण किसी छोटी-मोटी समस्या का संकेत है। शरीर में भी कुछ इसी तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यही लक्षण कई बार लिवर डैमेज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको नाखूनों से जुड़े कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताने वाले हैं, जो लिवर डैमेज समेत शरीर में कई गंभीर बीमारियों का संकेत दे सकते हैं।
