चाय छोड़ने से क्या होगा
What Happens When You Quit Drinking Tea For Ten Days in Hindi: भारत के लोग चाय को कितना ज्यादा पसंद करते हैं, उसे बताने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि कुछ लोग तो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय ही पीते हैं और उसके बाद बाकी के काम शुरू करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें रात को सोने से पहले चाय पीना पसंद होता है और वे पीते भी हैं। लेकिन ये तो हो गई कि भारत में चाय को कितना पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बहुत ज्यादा चाय पीना आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है। इसका पता आप सिर्फ 10 दिन के लिए चाय छोड़कर लगा सकते हैं। क्योंकि मात्र 10 दिन तक पूरी तरह से चाय छोड़ने के बाद शरीर में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे आपको खुद पता लगा सकते हैं कि चाय आपके शरीर में क्या नुकसान पहुंचा सकती है।