मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र

आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्‍ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज्‍यादा फीस (Highest paid actresses of Bollywood) लेती हैं। इनकी फीस कई मेल एक्‍टर की फीस से लगभग दोगुना है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : March 8, 2021, 3:34 PM

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon1/11

बॉलीवुड की टॉप और हाईएस्‍ट पेड एक्‍ट्रेसिस (Bollywood Top And Highest Paid Actresses)

बॉलीवुड को कहीं न कहीं समाज का दर्पण कहा जाता है। हमारे आसपास जो भी हो रहा होता है, डायरेक्‍टर या प्रोड्यूसर उसे फिल्‍म के माध्‍यम से जनता के सामने पेश कर देते हैं। पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि हमारे समाज में जबरदस्‍त बदलाव आया है। ये बदलाव सोच का है। अब महिलाओं और पुरुषों के बीच की तमाम दिवारें खत्‍म होती दिख रही है। यही कारण है कि अब बॉलीवुड में फीमेल सेंट्रिक फिल्‍म बनने लगी हैं। पहले जहां मेल एक्‍टर फिल्‍म का चेहरा या जान होते थे, वो जगह अब धीरे धीरे मेल-फीमेल में बंट गई है। अब फिल्‍ममेकर किसी फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट लिखने से पहले न सिर्फ फीमेल कैरेक्‍टर पर प्रकाश डालते हैं बल्कि उनकी हाई डिमांड फीस के बारे में सोचते हैं। आज इंटरनेशल वूमेन डे (International Women Day) के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्‍ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज्‍यादा फीस (Highest paid actresses of Bollywood) लेती हैं। इनकी फीस कई मेल एक्‍टर की फीस से लगभग दोगुना है। बॉलीवुड में दिख रहा ये अंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं का औहदा बढ़ा रहा है बल्कि आम महिलाओं को भी हिम्‍मत और मोटिवेशन दे रहा है। अगर आप इन सक्‍सेसफुल और हाई फीस लेने वाली एक्‍ट्रेसिस के इंटरव्‍यू सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि इनकी कामयाबी के पीछे का मूलमंत्र सिर्फ मेहनत और सेल्‍फ कॉन्‍फीडेंस है। यदि आप भी खुद पर विश्‍वास रखें और लगातार मेहनत करें तो आपको भी कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। तो आइए जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड मे सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली हीरोइनें-

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon2/11

कंगना रनौत

कंगना रनौत न सिर्फ बॉलीवुड की एक सक्‍सेसफुल एक्‍ट्रेस हैं, बल्कि आम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं। कंगना अपनी जबरदस्‍त अदाकारी के लिए तीन बार भारत के राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों को अपने नाम कर चुकी हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड में सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली एक्‍ट्रेस हैं। कंगना एक फिल्‍म के लिए 25 से 28 करोड़ रुपये लेती हैं। इस समय बॉलीवुड की हाइएस्‍ट पेड ऐक्‍ट्रेस और कोइ नहीं बल्कि कंगना हैं। लेकिन आपको बता दें कि रातोंरात ऐसा कोई जादू नहीं हुआ है कि कंगना को एक फिल्‍म के इतने पैसे मिल रहे हैं। बल्कि कंगना जब 16 साल की थी वो तब से अपने करियर को लेकर फोकस रही हैं और तब से लगातार मेहनत कर रही हैं। उनके सालों की मेहनत आज रंग ला रही है। इसलिए यदि आप ऐसा सोचते हैं कि सक्‍सेस यूं ही मिल जाती है तो ऐसा नहीं है। जिंदगी में कुछ भी अच्‍छा और बड़ा हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। Kangana Ranaut 25-28 Crore Fees per film Also Read - क्या आपकी पकड़ आपकी उम्र और सेहत का राज बता सकती है?

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon3/11

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक मिडिल क्‍लास फैमिली से बिलॉग करती थी। लेकिन आज प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक सक्‍सेसफुल बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं बल्कि एक इंटरनेशनल स्‍टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में एक फिल्‍म करने करने के लिए 20 से 22 करोड़ रुपये लेती हैं। जबकि हॉलीवुड में उनकी फीस डॉलर में होती हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉन्‍फीडेंट का फुल पैकेज हैं। अगर आप उनके इंटरव्‍यू सुनेंगे तो वो हमेशा महिलाओं को कॉन्‍फीडेंस में रहने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि यदि आपके अंदर कॉन्‍फीडेंस है और आप जो करना चाहते हैं उसके लिए सच्‍चे दिल से मेहनत करते हैं तो आप अपनी लाइफ में सबकुछ हासिल कर सकते हैं। अगर आप प्रियंका चोपड़ा के इस मूलमंत्र तो अपनाते हैं तो शायद आप भी अपनी जिंदगी में वो सबकुछ हासिल कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं। Priyanka Chopra 20-22 Crore Fees per film

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon4/11

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जिन्‍हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भले ही दीपिका पादुकोण के पिता एक प्रसिद्ध बेडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश रहे हैं लेकिन फिल्‍मों में अपनी सक्‍सेस के लिए वो खुद जिम्‍मेदार हैं। दीपिका ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है वो तभी से लगातार हिट फिल्‍में दे रही हैं। यही कारण है कि एक फिल्‍म करने के लिए 22 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। दीपिका अपने कई इंटरव्‍यू में कह चुकी हैं कि वो और उनकी फैमिली शुरू से काफी अनुशासन में रही हैं। हालांकि दीपिका ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, लेकिन इस चीज में उन्‍हें अपनी मां का साथ जरूर मिला। दीपिका की जर्नी से आप ये समझ सकते हैं कि अगर एक लड़की को अपने पेरेंट्स की मर्जी या परिवार में चली आ रही परंपरा से अलग हटकर कुछ करना है तो उस करियर गोल को अपने पेरेंट्स के साथ जरूरत डिसकस करें। क्‍योंकि जब एक लड़की को उसके माता पिता का साथ मिलता है तो न सिर्फ उसका कॉन्‍फीडेंस बढ़ता है बल्कि उसे तरक्‍की करने से कोई नहीं रोक सकता है। Depika Padukon 22-25 Crore Fees per film Also Read - रोनाल्डो और मेसी जैसे प्लेयर खुद को फिट कैसे रखते हैं पता है? जानें इनके स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल के बारे में

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon5/11

अनुष्‍का शर्मा

अनुष्‍का शर्मा बॉलीवुड की एक सक्‍सेसफुल हीरोइन होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली की पत्‍नी हैं। मिडिल क्‍लास फैमिली से आने वाली अनुष्‍का शर्मा का स्‍टारडम आज कुछ ऐसा है कि लोग उनकी एक झलक पाने को तरसते हैं। अनुष्‍का शर्मा बॉलीवुड में एक फिल्‍म साइन करने के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं। दरअसल, अनुष्‍का के पिता एक आर्मी मैन हैं और उनका बचपन एक टिपिकल मिडिल क्‍लास फैमिली में बिता है। लेकिन जब उन्‍होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनुष्‍का ने अपनी कड़ी मेहनत से न सिर्फ फिल्‍मों में सफल प्रदर्शन किया है बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी बन चुकी हैं। यही नहीं बल्कि अनुष्‍का शर्मा एक बिजनेसवूमेन भी हैं। Anushka Sharma 10-12 Crore Fees per film

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon6/11

विद्या बालन

शकुन्‍तला देवी, महिला मंडली और मिशन मंगल जैसी सक्‍सेसफुल फिल्‍में देने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर काफी रोमांचक और सक्‍सेफुल रहा है। विद्या बालन को एक राष्ट्रीय पुरस्कार और 5 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से सम्‍मानित किया जा चुका है। विद्या एक फिल्‍म साइन करने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। जब विद्या ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्‍होंने आज जो भी नाम कमाया है जो अपनी मेहनत से कमाया है। विद्या बालन की जर्नी भी आम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। Vidya Balan 8-10 Crore Fees per film Also Read - लंबे समय से हार्मोन बैलेंस नहीं है तो थायराइड रोगों का खतरा कैसे बढ़ जाता है?

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon7/11

इलियाना डिक्रज, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा और जाह्नवी कपूर

इलियाना डिक्रज, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा और जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जिनका काम लोगों को पंसद आ रहा है। ये एक फिल्‍म फिल्‍म का 1.5 करोड़ रुपये लेती हैं। Ileana D’Cruz, Kriti Kharbanda, Nushrat Bharucha & Janhvi Kapoor 1.5 Crores Fees per film

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon8/11

यामी गौतम, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह

एक्‍ट्रेस यामी गौतम, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर, तब्‍बू और रकुलप्रीत सिंह एक फिल्‍म को करने के लिए लगभग 2 करोड़ चार्ज करती हैं। Yami Gautam,Sara Ali Khan, Bhumi Pednekar, tabu and Rakulpreet Singh 2 Crores Fees per film Also Read - दिनभर AC में रहने वाले लोगों में ज्यादा रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूरी कदम

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon9/11

अनन्‍या पाण्‍डेय, तारा सुतारिया और उर्वशी रौतेला

अनन्‍या पाण्‍डेय, तारा सुतारिया और उर्वशी रौतेला एक फिल्‍म को करने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेती हैं। Ananya Panday, Tara Sutaria and Urvashi Rautela 1 Crore Fees per film

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon10/11

सान्‍या मल्‍होत्रा, फातिमा सना सेख और राधिका मदान

सान्‍या मल्‍होत्रा, फातिमा सना सेख और राधिका मदान एक फिल्‍म साइन करने का 0.8 करोड़ रुपये लेते हैं। Sanya Malhotra, Fatima Sana & Radhika Madan 0.8 Crore Fees per film Also Read - क्या सुबह के समय हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है?

मेल एक्‍टर से कई गुना ज्‍यादा फीस लेती हैं बॉलीवुड की ये 8 हीरोइनें, जानिए क्‍या है इनका मूलमंत्र photo icon11/11

मॉनी राय, हिना खान, वाणी कपूर और म्रुनल ठाकुर

मॉनी राय, हिना खान, वाणी कपूर और म्रुनल ठाकुर एक फिल्‍म साइन करने का 0.5 करोड़ रुपये लेती हैं। Mouni Roy, Hina Khan, Vaani Kapoor & Mrunal Thakur 0.5 Crore Fees per film

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source