वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम

Vedic Hindu baby Names : अधिकतर लोग मॉर्डन नाम के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने अपने बच्चों के नाम वेद-पुराणों से लिए हैं। जी हां, आइए जानते हैं इनके बच्चों के नाम और इनके अर्थ क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 10, 2023, 1:22 PM

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon1/11

वेद पुराणों से निकले इन 10 सेलेब्रिटी के बच्चों के नामों का मतलब है गहरा

Vedic Hindu baby Names : बच्चों के जन्म के बाद से उसके नामकरण को लेकर परिवार वालों के बीच काफी ज्यादा विचार-विमर्श होने लगते हैं। कुछ लोग बच्चों का नाम थोड़ा मॉर्डन रखना चाहते हैं। वहीं, कुछ भगवान का नाम रखना पसंद करते हैं। ऐसे में परिवार वालों के बीच कई बार मतभेद भी होने लग जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी किसी नन्हे से मेहमान का आगमन हुआ है तो नाम को लेकर परेशान न हों। क्योंकि आज हम आपको ऐसे नाम बताएंगे, जो वेद-पुराणों से निकले हैं। साथ ही ये सभी नाम सुनने में काफी मॉडर्न लगते हैं। इन नामों की खास बात यह है कि इसे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी ने भी चुज किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon2/11

प्रियंका की बेटी का नाम है मालती मैरी चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। मालती एक सुगंधित फूल है, जिसकी खुशबू मन को मोह लेती है।  Also Read - 'ह' अक्षर से शुरू होते हैं ये यूनिक बेबी नेम, यहां देखें 25+ नामों की लिस्ट

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon3/11

महशूर सिंगर आदित्य नारायण की बेटी का नाम है तविशा

मशहूर सिंगर आदित्य नारायण की शादी श्वेता अग्रवाल से हुई है। उन्होंने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम तविशा है। इस नाम का अर्थ ट्विशा नाम का मतलब तेज, प्रकाश, प्रतिभा होता है।

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon4/11

युवराज के बेटे का नाम है देव

भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने हेजल किच से शादी की। शादी के 6 साल बाद युवराज सिंह और हेजल किच ने 1 बेटे को जन्म दिया है। हेजल ने अपने बेटे का नाम देव रखा है। इस नाम का अर्थ शायद आप सभी काफी अच्छे से जानते होंगे। देव नाम का अर्थ भगवान, प्रकाश राजा, स्वर्गीय, बादल होता है।  Also Read - ख अक्षर से हिंदू बच्चों के 15+ सबसे प्यारे और यूनिक नाम, लिस्ट देखते ही कहेंगे 'मिल गया नाम'

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon5/11

काजल अग्रवाल के बेटे का नाम है नील

भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी की है। इन्होंने 19 अप्रैल 2022 में एक बेटे को जन्म दिया है। काजल ने अपने बेबी बॉय का नाम नील किचलू रखा है। नील का अर्थनील नाम का चैंपियन, खजाना, नीला, एक पर्वत, इंडिगो और नीलम होता है।

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon6/11

लक्ष्य है कॉमेडियन भारती के बेटे का नाम

भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह की शादी हर्ष लिंबाचिया से हुई है। इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम लक्ष्य है। लक्ष्य नाम का अर्थ गंतव्य, उद्देश्य इत्यादि होता है।  Also Read - रविवार को पैदा होने वाले लड़कों के 8 नाम

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon7/11

मोहिना कुमार सिंह के बेटे का नाम है अयांश

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमार सिंह कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वे मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। उसने 15 अप्रैल, 2022 को अपने बच्चे को जन्म दिया। मोहिना ने अपने बेटे का नाम अयांश रखा है। अयांश का अर्थ माता-पिता का हिस्सा, पहली किरण, भगवान का उपहार होता है।

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon8/11

डिंपी गांगुली के छोटे बेटे का नाम है रिशान

टेलीविजन अभिनेत्री, डिंपी गांगुली अक्सर अपने खुशहाल जीवन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। 28 जुलाई, 2022 को उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे का नाम रिशान रखा। रिशान नाम का अर्थ भगवान शिव, मजबूत, अच्छा इंसान, अच्छा होता है।  Also Read - भगवान राम को पसंद हैं सीता के ये 8 नाम, जानें आपकी लाडली के लिए कौन सा नाम सही

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon9/11

क्रुनाल पांडया के बेटे का नाम है कवीर

भारतीय क्रिकेटर, क्रुनाल पांड्या ने 27 दिसंबर, 2017 को पंखुरी से शादी की। 24 जुलाई, 2022 में क्रुणाल की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने बच्चे का नाम कवीर क्रुणाल पांड्या रखा था। कवीर का अर्थ है परमात्मा, एकमात्र, प्रसिद्ध सूफी इत्यादि।

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon10/11

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने बच्चे का आगमन 10 अगस्त, 2022 को किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम जैन धूपर रखा है। जैन नाम का अर्थ सौंदर्य, मित्र, सुंदर, प्यारा, सुंदरता, साहब होता है।  Also Read - पंजाबी लड़कियों के 12 ऐसे नाम जिनका मतलब जान खुश हो जाएगा आपका मन, पढ़ें सिख बच्चियों के लेटेस्ट नाम

वेद पुराणों से निकले इन 10 नामों का मतलब है बहुत गहरा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर ने यही से लिए नाम photo icon11/11

सोनम कपूर के बेटे का नाम है वायु

20 अगस्त, 2022 को सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा ने अपने बच्चे के आगमन की घोषणा की। एक्ट्रेस ने अपने बच्चे का नाम 'वायु' रखा है। वायु नाम का मतलब हवा, हवा, देवी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source