सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं बॉलीवुड के ये 5 टॉप एक्टर
सिगरेट पीना, स्मोकिंग या धूम्रपान करना ऐसी चीज है जो हर कोई जानता है कि सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन फिर भी लोग इस आदत को छोड़ नहीं पाते हैं। जो लोग सिगरेट पीने के आदि होते हैं उन्हें लगता है कि उनकी ये आदत कभी नहीं छूट सकती है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप सही दिशा में सोचें और कदम उठाएं तो आप चाहे कितने बड़े चेनस्मोकर (Chain smoker) क्यों न हो, सिगरेट पीने की लत को छोड़ा जा सकता है। इस बात को प्रूव करने के लिए आज नेशनल नो स्मोकिंग डे (National No Smoking Day 2022 ) हम आपको ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बता रहे हैं जो एक समय पर चेनस्मोकर थे, लेकिन आज की तारीख में उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ (Bollywood actors who quit smoking) दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड के ये 5 टॉप एक्टर-
