इन महिलाओं पर आज भी गर्व
आपने गौर किया होगा कि वक्त कितनी तेजी से बदला है दुनिया की हर बड़े-काम को एक साहसी महिला अंजाम दे रही है। फिर चाहे वह राजनीति की कुर्सी हो या आसमान में लड़ाकू विमान उड़ने की बात , महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आलम ये है कि एक पुरुष जो काम बहुत ताकत के साथ कर सकता है वही काम एक महिला अपनी चालक और चतुरता से अंजाम दे सकती है। आज का वक्त महिलाओं के लिए है, जो लगातार पुरुषों के कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और हर क्षेत्र में झंड़े गाड़ रही है। जहां तक बात है विज्ञान की तो महिलाओं ने भी विज्ञान के क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं और इस लेख में हम आपको ऐसी 5 महिलाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छुआ है। इस महिला दिवस (Women's Day 2021 ) पर हम आपको भारत की ऐसी महिला वैज्ञानिकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।