आंतों में सूजन होने पर इस तरह होता है पेट में दर्द, जानिए आंतों की सूजन कम करने का देसी इलाज

अगर किसी को छोटी आंत में इंफेक्शन या सूजन है तो पेट में दर्द होता है। ऐसी स्थिति में बिना देर किए डॉक्टर के पास जाकर जांच शुरू करानी चाहिए।

Written by Rashmi Upadhyay | Published : August 12, 2024 2:22 PM IST

1/6

आतों में सूजन के लक्षण

आमतौर पर जब पेट दर्द होता है तब हम उसे ठीक करने के लिए घरेलू इलाज का सहारा लेते हैं। लेकिन हर बार घरेलू इलाज अपनाना सही नहीं होता है। क्योंकि कई बार पेट में दर्द छोटी आंत में सूजन या इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। बता दें कि इसकी वजह वायरल, बैक्टीरियल और कई मामलों में दवाओं के कारण भी हो सकता है। बताते चलें कि छोटी आंत में सूजन को इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease) भी कहा जाता है। अगर किसी को छोटी आंत में इंफेक्शन या सूजन है तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाकर जांच शुरू करानी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जो छोटी आंत में इंफेक्शन या सूजन के कारण हो सकते हैं:

2/6

आतों में सूजन का जेनेटिक कारण

अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को पहले कभी इसकी शिकायत रही है, तो ऐसे में आपको भी आतों में सूजन होने की संभावना हो सकती है। इसके आलावा कई अध्य्यनों में भी सामने आया है कि 4 में से 1 व्यक्ति की आंत में सूजन जेनेटिक कारण से होती है। Also Read - भारत में क्यों बढ़ रहे हैं इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज के मामले? जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

3/6

कमजोर इम्यूनिटी और आंतों में सूजन

इम्यूनिटी, वायरस और इंफेक्शन से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। बता दें, आंत और इम्यूनिटी का आपस में गहरा संबंध है इसलिए कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में आंतों में सूजन की समस्या ज्यादा देखी जाती है। इससे बचाव के लिए इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

4/6

खान-पान ठीक न होना

छोटी आंत में सूजन या इंफेक्शन फूड पॉइजनिंग, ज्याद ठंडा पानी पीना और खाना न पचने के कारण भी होता है। इस बीमारी से बचने के लिए खासतौर पर खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। Also Read - Inflammatory Bowel Disease: इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज का लक्षण है पतली दस्त होना, बड़ी आंत में बन जाता है घाव

5/6

आंत में सूजन के अन्य कारण

आंतों में संक्रमण या सूजन के कई अन्य कारण जैसे कि ज्यादा स्मोकिंग करना, चिंता करना, डिप्रेशन और प्रदूषण भी हो सकते है।

6/6

आंतों की सूजन कम करने का देसी इलाज

आंतों की सूजन कम व स्वस्थ रखने के लिए अनार खा सकते है क्योंकि अनार को आंतों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही रोज अनार खाने से आंत मजबूत और लिवर भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा असली का तेल, एलोवेरा जैल और नारियल तेल का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। Also Read - Blood in Stool: मल में आ रहा है खून, हो सकते हैं ये 4 कारण