सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत?

Numbness in legs: सर्दियों के दिनों में बार-बार पैर सुन्न होने की समस्या को इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं पैर सुन्न होने के पीछे किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: December 13, 2022, 4:23 PM

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon1/6

टांगें सुन्न होना (Numbness In Legs)

Leg problems in winters: सर्दियों के दिनों अक्सर हाथ पैर ठंडे होने की समस्या हो जाती है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में काफी लोग पैर सुन्न होने की शिकायत करते हैं और कुछ लोग कहते है कि पैरों को घंटों तक बिस्तर के अंदर रखने पर भी उनके पैर ठंडे व सुन्न रहते हैं। मौसम ठंडा होने के कारण ऐसा होना आम बात है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, पैर सुन्न होना कई बार नसों व धमनियों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है और अगर समय रहते उसकी जांच न की जाए तो यह किसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्या का रूप बन सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक बीमारी गंभीर व जानलेवा बीमारी के बारे में बताने वाले हैं जिसके शुरुआती लक्षण पैर सुन्न होने जैसे आम हो सकते हैं।

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon2/6

पेरिफेरल धमनी रोग का लक्षण (Peripheral Artery Disease Symptoms)

सर्दियों में बार-बार पैर सुन्न पड़ना पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) नामक खतरनाक बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह बीमारी आमतौर पर तब होती है, टांग में मौजूद रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और इस कारण से टांगों में रक्त का बहाव भी कम हो जाता है। पेरिफेरल आर्टरी डिजीज की समय पर देखभाल न की जाए तो यह जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। Also Read - पैरों में झनझनाहट को न करें नजरअंदाज हो सकती है ये गंभीर बीमारी, डॉक्टर से तुरंत लें सलाह

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon3/6

टांगों में दर्द रहना (Leg Pain)

पैरों या टांगों में रक्त की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन आने लगती है। पेरिफेरल धमनी रोग में लाल रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लग जाती है और इस कारण मांसपेशियों दर्द होने लगता है। अगर सर्दियों के दिनों में आपको टांगे सुन्न होने के साथ-साथ दर्द भी होता है, तो डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon4/6

टांगों की नसें दिखना (veins Bulging In Legs)

अगर समय रहते पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का इलाज शुरू न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में रक्त वाहिकाओं की रुकावट बढ़ जाती है और रक्त जमा होने के कारण नसें फूलने लगती हैं। यही कारण है कि कई बार टांगों की नसें फूलने लगती हैं। Also Read - शरीर में इन 3 विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में होने लगती है झुनझुनी, इन आहार से करें पूर्ति

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon5/6

टांगों में कमजोरी होना (weakness In Legs)

पैरों व टांगों के हिस्सों में पर्याप्त मात्रा में रक्त की सप्लाई न मिल पाने के कारण टांगों में कमजोरी महसूस होने लगती है। दरअसल, टांगों की मांसपेशियां लगातार लंबे समय तक पर्याप्त मात्रा में रक्त न मिलने के कारण वे सहारा देना कम करने लगती हैं और इस कारण से टांगे कमजोर पड़ जाती हैं।

सर्दियों में पैर सुन्न होना है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण, कहीं आपको तो नहीं दिख रहे ये 4 संकेत? photo icon6/6

टांगे पतली महसूस होना (thin Legs)

अगर आपकी टांगों को लंबे समय तक लगातार पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिल पाता है, तो पोषक तत्वों की कमी होने के कारण टांगों की मांसपेशियां अपनी सघनता (Muscle mass) खोने लग जाती हैं। यही कारण है कि पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के कारण टांगें पतली पड़ने लगती हैं। Also Read - Numbness in legs: सुबह के समय पैर सुन्न रहना हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का लक्षण, इग्नोर न करें ये संकेत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source