उम्र 40 के बाद जोड़ों में दर्द
Common Health Problems After 40: बचपन में हम जितने सक्रिय रहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ उतने ही निष्क्रिय होते जाते हैं। जब हम छोटे थे, तब पूरा दिन दौड़ भाग और खेलकूद में बीत जाता था, फिर भी शरीर में थकान महसूस नहीं होती थी। लेकिन उम्र के साथ एक छोटा सा काम भी भारी लगने लगता है और थकान जल्दी होने लगती है। इसका मुख्य कारण है हमारे शरीर में होने वाले जैविक और शारीरिक बदलाव। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियों और जोड़ों की ताकत कम होने लगती है, जिससे सबसे अधिक असर घुटनों पर पड़ता है। 40 की उम्र के बाद घुटनों में दर्द की शिकायत आम हो जाती है, जो न केवल आपकी सक्रियता को कम करती है, बल्कि दैनिक जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे प्रमुख कारण, जिनकी वजह से 40 के बाद घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है।