सोते समय मुंह से लार क्यों बहती है? मुंह से लार बहना कैसे बंद करें; बता रहे हैं डॉक्टर

Verified VERIFIED By: Dr. Vibhuti Jain

Causes of drooling while sleeping: रात को सोते समय आपके मुंह से भी लार बहती है तो ये सामान्य बात नहीं है, बल्कि किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती (sote samay muh se laar aane ka karan) है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Written by Ashu Kumar Das | Published : January 9, 2026 7:58 AM IST

1/6

सोते समय मुंह से लार क्यों बहती है?

Causes of drooling while sleeping: क्या आप सुबह उठते हैं और आंखें खोलते ही आपका तकिया गीला मिलता है या आपके मुंह के आसपास लार लगी हुई रहती है। अगर हां और सोते समय मुंह से लार बाहर आने की परेशानी को मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ठहर जाइए। सोते समय मुंह से लार बहना एक आम समस्या बल्कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों का संकेत हो सकती है। इस लेख में दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डेंटल सर्जन डॉ. विभूति जैन (By Dr. Vibhuti Jain, Consultant Dental Surgeon at PSRI HOSPITAL DELHI) से जानेंगे सोते समय मुंह से लार क्यों बहती (Sote Samaye Muh se Lar Kyu Behti Hai) है, सोते समय लार बहने के कारण क्या है और इस स्थिति में हमें क्या करना चाहिए।

2/6

सोते समय मुंह से लार बहने का कारण

डॉ. विभूति जैन के अनुसार, सोते समय मुंह से लार बहने का मुख्य कारण सोने की पोजीशन होना है। पेट के बल या करवट लेकर सोने से मुंह खुला रहता है, जिससे लार बाहर आ जाती है। इसके अलावा नाक बंद होना, सर्दी-जुकाम, साइनस या एलर्जी के कारण व्यक्ति मुंह से सांस लेने लगता है, जिससे लार टपकने लगती है। ये बहुत ही आम समस्या है जो बच्चों के लेकर बुजुर्गों तक में होती है। सोते समय मुंह से लार आने की समस्या को मेडिकल भाषा में सायलोरिया कहा जाता है।  Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

मुंह के संक्रमण के कारण बहती है लार

डॉक्टर बताते हैं कि सोने की गलत पोजीशन के अलावा मुंह के संक्रमण के कारण भी सोते समय लार बहने की समस्या हो सकती है। दरअसल, जिन लोगों को दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, लार ग्रंथियों से जुड़ी परेशानी, एसिड रिफ्लक्स या टॉन्सिल की सूजन होती है। उनमें भी सोते समय लार बहने की समस्या होती है।

4/6

सोते समय मुंह से लार आना कैसे रोके

अगर सोते समय आपके मुंह से लार आने की परेशानी होती है, तो इसे सुधारने के लिए सबसे पहले अपने सोने की पोजीशन को सुधारें। रात में सोते समय कोशिश करें कि पीठ के बल सोएं और सिर को थोड़ा ऊंचा रखें, ताकि लार मुंह में ही रहे। पीठ के बल सोने से मुंह का लार बाहर नहीं आता है।  Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

नाक को साफ करें

जुकाम, एलर्जी या साइनस इंफेक्शन की वजह से नाक बंद हो जाती है। नाक बंद होने से भी सोते समय मुंह से लार आने की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में नाक को साफ रखना बहुत जरूरी है। नाक को साफ करने के लिए स्टीम लेना, गर्म पानी से भाप लें।

6/6

मुंह और दांतों की सफाई करें

सोते समय मुंह से लार न आए इसके लिए सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिन में दो बार ब्रश करें और सोने से पहले कुल्ला जरूर करें। मुंह और दांतों की सफाई रखने से बैक्टीरिया का प्रसार कम होता है और इससे मुंह का संक्रमण घटता है। मुंह का संक्रमण न हो इसके लिए ज्यादा तेल, मसाले और घी वाला खाने से बचें। डॉक्टर का कहना है कि ज्यादा तेल और मसाले वाले खाने से लार ज्यादा बनती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही सोते समय लार आने की परेशानी है, उन्हें इस तरह के खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?