जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें

जीभ पर सफेद परत जमी है या काले धब्बे नजर आ रहे हैं, तो इसे हल्के में ना लें। ये कई शारीरिक समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा। जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के रंगों में बदलाव होना...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: July 20, 2021, 12:53 PM

जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें photo icon1/5

जीभ का बदलता रंग इन बीमारियों का तो नहीं बना रहा शिकार

Tongue color tells about health: क्या आपको पता है कि जीभ का रंग भी सेहत के बारे में बताता है? आमतौर पर गुलाबी नजर आने वाली जीभ को स्वस्थ (Healthy Tongue) माना जाता है, लेकिन इसके रंग में जरा सा भी बदलाव होने का मतलब है कि आप अंदर से स्वस्थ नहीं हैं। कोई ना कोई शारीरिक समस्या आपको घेर रही है। आपके शरीर के अंग जितने स्वस्थ रहेंगे, उतना ही आप बाहर से हेल्दी और फिट नजर आएंगे। जीभ के रंग में बदलाव नजर आए, तो इसे डॉक्टर से जरूर दिखा लेना चाहिए, क्योंकि यह कई रोगों के होने की तरफ भी इशारा कर सकता है। जानें, जीभ के रंगों (Tongue Colour and Health problem) में बदलाव होने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं----

जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें photo icon2/5

काली नजर आ रही है जीभ तो हल्के में ना लें

जीभ पर काले रंग के पैच होने की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की गलती ना करें। हो सकता है आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो। आप डायबिटीज के शिकार हो रहे हों।  Also Read - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताई 10 देसी ड्रिंक, बोले परंपरा का है हिस्सा

जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें photo icon3/5

जीभ का लाल रंग

यदि आपकी जीभ लाल रंग की नजर आने लगी है, तो हो सकता है शरीर में विटामिन बी-12, आयरन की कमी हो। बच्चों में कावासाकी बीमारी के होने पर भी जीभ लाल हो सकती है। कुछ बुखार, संक्रमण, आंतों की समस्या, पेट में गर्मी बढ़ना भी लाल जीभ का कारण होती है।

जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें photo icon4/5

जीभ पर सफेद परत बनना

यदि आपकी जीभ साफ करने के बावजूद भी सफेद नजर आती है, उस पर सफेद रंग की परत जमी हुई है, तो इसे हल्के में ना लें। हो सकता है आपको कोई सेहत संबंधी कोई समस्या हो रही हो। कुछ फंगल इंफेक्शन भी होते हैं, जिसकी वजह से जीभ पर सफेद परत हो जाती है। कई बार कमजोर इम्यूनिटी के कारण भी ये समस्याएं हो सकती हैं। मुंह में ल्यूकोप्लाकिया (Leukoplakia) होने के कारण भी सफेद पैचेज हो जाती हैं। अधिकांश ल्यूकोप्लाकिया पैच कैंसर वाले नहीं होते हैं, लेकिन कुछ कैंसर के शुरुआती लक्षण भी दर्शाते हैं। यह तंबाकू का अधिक सेवन करने से हो सकता है। Also Read - गर्मी में चेहरा लाल क्यों हो जाता है? जानें इसके पीछे की वजह

जीभ का रंग हो रहा है काला, जानें कौन सी बीमारी का दे रहा संकेत, जीभ के इन रंगों को भी हल्के ना लें photo icon5/5

जीभ का रंग पीला होने का मतलब

यह बहुत अधिक गंभीर नहीं कहलाता है। बैक्टीरिया के कारण भी जीभ पीली हो जाती है। स्मोकिंग, तंबाकू का सेवन करने से भी कुछ लोगों की जीभ पीली हो जाती है। यदि आपको पीलिया हुआ है, तो भी जीभ पर इसका असर दिख सकता है। कई बार वायरल इंफेक्शन, पेट से संबंधित समस्याएं, अपच, सर्दी-जुकाम में भी जीभ का रंग पीला हो जाता है। शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी, थकान, आंतों में सूजन के कारण भी जीभ पीली हो जाती है। लिवर संबंधित रोग होने पर भी जीभ का ये रंग कुछ लोगों में हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source