Advertisement

तलवों में जलन किस विटामिन की कमी से होती है? जानिए पैरों की जलन सही करने वाले घरेलू नुस्खे

Causes And Remedies For Burning sensation Feet - पैरों में जलन होना एक आम समस्या है, जो पैरों में विटामिन की कमी या किसी संक्रमण से पैदा हो सकती है। तो आइए, जानते हैं कि पैरों में किन कारणों से जलन होती है और उनका उपाय कैसे किया जाता है-

Written By Rahul Sharma
Published : June 22, 2025 3:00 PM IST

पैरों में ज्यादा जलन क्यों होती है?

पैरों में जलन होना एक आम समस्या है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या गंभीर बन जाती है। कई बार पैरों में ज्यादा जलन होने के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। जिनमें डायबिटीज, विटामिन की कमी और संक्रमण होने के साथ न्यूरोपैथी आदि शामिल है। पैरों में हो रही जलन को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके जलन को कुछ देर के लिए कम कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि पैरों में जलन किन कारणों से होती है और इन्हें सही करने के घरेलू तरीके क्या हैं!

क्या पैरों में सूजन के कारण जलन होती है?

पैरों में ज्यादा सूजन होने के साथ जलन होना एक गंभीर समस्या का संकेत होता है। आप अपने पैरों की सूजन को कम करने के लिए रोजाना पैरों में मालिश करा सकते हैं। यह उपाय आपके पैरों की सूजन को कम करने के साथ जलन को भी कम करता है और पैरों में सूजन वाले हिस्से में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा करता है। जिससे पैरों की अन्य समस्याएं भी कम होती है।

क्या डायबिटीज में पैरों को गर्म पानी में भिगोना फायदेमंद है?

डायबिटीज के मरीजों को पैरों में जलन होना एक आम समस्या होती है लेकिन उनके लिए बर्फ से सिकाई करना फायदेमंद नहीं होता है। शुगर के मरीजों को ठंडे पानी की जगह गर्म पानी से अपने पैरों की सिकाई करनी चाहिए इससे उन्हें अच्छा फायदा होता है। गर्म पानी की सिकाई से पैरों की मांसपेशियों का दर्द कम होता है और सूजन आदि में भी आराम मिलता है। रात को सोने से पहले आप 10-15 मिनट तक पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर रख सकते हैं। जिससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पैरों की जलन कम होती है।

Advertisement

पैरों में लगातार खुजली होना क्यों सही नहीं?

पैरों में लगातार हो रही खुजली को कम करने के लिए आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर थोड़ी देर के लिए डुबोकर रख सकते हैं। यह उपाय आपकी खुजली को कम करने के साथ पैरों को आराम देता है। जिससे पैरों की जलन कम होती है और आपको बता दे कि सेंधा नमक मैग्नीशियम और सल्फर से भरपूर होता है, जो पैरों की जलन को कम करने में काफी मददगार होता है।

किस विटामिन की कमी से तलवों में जलन होती है?

विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसकी कमी से पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। क्योंकि ये विटामिन भोजन में कम मिलता है जो पैरों में जलन, बहुत देर तक खड़े होने पर दर्द, पैरों में भारीपन, पैरों की नसों के आसपास खुजली होना और नसों की कमजोरी आदि का कारण बनता है। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में बी12 से भरपूर भोजन को शामिल कर सकते हैं। जैसे- दूध, सोयाबीन, दही, अंडो का सेवन आदि पैरों में जलन को कम करता है।

एप्पल साइडर से दूर होती है पैरों की जलन?

पैरों की जलन को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर को गुनगुने पानी में मिक्स करके पैरों को थोड़ी देर के लिए भिगोकर रख सकते हैं। यह घरेलू उपाय आपकी जलन को कम करने के साथ पैरों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आपको बता दें कि एप्पल साइडर में ऐसे गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया, फंगस और पैरों के संक्रमण को खत्म करने के साथ पैरों की जलन कम करते है।