कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल?

Hair Growth Ko Boost Karne Ke Liye Kya Kare: क्या आपके बालों की ग्रोथ धीमी हो गई है? अगर हां तो आज ही हमारे बताए तरीकों से कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 21, 2025, 5:23 PM

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon1/6

तेजी से बाल बढ़ाने वाला असरदार तेल

Baal Badhane Ke Liye Kaun Sa Oil Best Hai: महिलाएं हों या पुरुष, सभी अपने बालों को स्वस्थ बनाना चाहते हैं। इसके लिए कोई हर महीने अलग-अलग शैम्पू का इस्तेमाल करता है तो कोई अन्य केमिकल वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं और घना व मजबूत बनाना चाहते हैं तो कैस्टर ऑयल या फिर रोजमेरी तेल का इस्तेमाल नारियल के तेल के साथ मिलकर करें। इससे क्या होगा? आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon2/6

बालों पर कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

कैस्टर ऑयल में रिनोलेइक एसिड, विटामिन ई, ओमेगा-6 व 9 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी इंफ्लामेटरी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हमारी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, हेयर डैमेज को कम करने, हेयर फॉलिकल को हेल्दी बनाने और सूजन खुजली जैसी समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है। इसी के साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाने लगा है। आइए जानते हैं कि बाल बढ़ाने के लिए अगर कैस्टर ऑयल को नारियल के तेल साथ मिलाकर लगाया जाए तो क्या बाल बढ़ेंगे! Also Read - सरसों के तेल के साथ अरंडी या नारियल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर है?

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon3/6

कैस्टर और नारियल तेल का इस्तेमाल

कैस्टर ऑयल की डेंसिटी नारियल तेल की तुलना में अधिक होती है। वैसे अगर आप सिर्फ कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें तो स्कैल्प को थोड़ा चिपचिपा बना सकता है। लेकिन अगर आप इसमें नारियल का तेल मिलाकर बालों व स्कैल्प पर लगाएं तो यह हेयर फॉलिकल की गहराई तक जाकर बालों की जड़ों को मजबूती देने, हेयर फॉल को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon4/6

रोजमेरी ऑयल लगाने से क्या होता है?

आपने देखा होगा कि आजकल युवाओं में रोजमेरी ऑयल के इस्तेमाल का जोश काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजमेरी में बाल बढ़ाने वाले कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे- कारनोसिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण स्कैल्प में होने वाली खुजली को रोकने में मदद करते हैं और बालों का झड़ना रोक उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon5/6

नारियल के तेल में रोजमेरी ऑयल मिलाकर लगाने से क्या होगा?

अगर आप रोजमेरी ऑयल में नारियल का तेल मिलाकर लगाते हैं तो इसके फायदे तो मिलेंगे ही, साथ ही नारियल के तेल के फायदे भी मिलेंगे। ये आपके बाल बढ़ाने के साथ उन्हें सिल्की, शाइनी और मोटा बनाएगा। साथ ही अगर आपको दोमुंहे बालों की समस्या है तो यह उसे भी ठीक करने में फायदेमंद साबित होगा।

कैस्टर ऑयल या रोजमेरी ऑयल, नारियल के तेल में क्या मिलाने से बढ़ने लगते हैं बाल? photo icon6/6

कौन सा तेल इस्तेमाल करना है बेस्ट?

अगर आपके बालों की क्वालिटी अच्छी है लेकिन बस वह बढ़ नहीं रहे हैं तो आप कैस्टर ऑयल के साथ नारियल का तेल मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। वहीं अगर हेयर ग्रोथ न होने के साथ-साथ आपको बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हैं तो रोजमेरी ऑयल में नारियल का तेल मिलाकर लगाएं। ये बालों को नेचुरल खुशबू भी देगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source